राष्ट्रपति को चाहिए, वो फौरन प्रदेश सरकार को बरखास्त करें- विजय पासवान

April 13, 2018 7:20 PM0 commentsViews: 465
Share news

 

 

नजीर मलिक

 

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक विजय पासवान ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहद खराब बताते हुए राष्ट्रपति से सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल राम नाइक की रहस्यमय चुप्पी पर अफसोस भी जताया है और कहा है कि उनकी चुप्पी प्रदेश में अराजकता को बढ़ा रही है।

आज यहां मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि उन्नाव में भाजपा विधायक ने महिला के साथ रेप किया। विरोध में आवाज उठाने पर उनके पिता की पुलिस के सामने हत्या कर दी गई। पूर्व विधायक पासवान ने कहा कि वो राज्यपाल तजो अखिलेश जी के कार्यकाल में छोटी छोटी घटनाओं की रिपोर्ट करते थे, आज धृतराष्ट बन कर बैठे हुए हैं। यह बेहद शोचनीय है।

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश में जरायम और पुलिस जुल्म का अड्डा बन गया है। हर तरफ बलात्कार की घटनाएं हों रहीं हैं। हत्यारे भाजपा नेताओं के परिवार को भी नहीं छाेड़ रहे। दलितों, पिछड़ों पर अत्याचार के खिलाफ इस वर्ग के सांसद मुखर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल और महामहिम इसें मुक दर्शक बन कर कब ते देंखेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या सही राम राज्य है, तो फिर फिर रावण राज्य क्या हैं?

उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा सत्ता के लिए देश की बलि चढाने को तैयार है। क्या इस प्रदेश में यही होगा? अगर अपराधी यों ही घूमते रहे तो यह जमीन श्मशान में बदल जायेगी, जिसमें न राष्ट्रपति के लिए जगह होगी न राज्यपाल के लिए। पासवान ने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए राष्ट्रपति जी फौरन योगी सरकार को बर्खास्त करें,। कहीं ऐसा न हो जाये कि उनकी चुप्पी  से परेशान जनता उनकी ही बरखास्तगी कार एजान कर दे। प्रेस वार्ता में उनके साथ सपा नेता कलाम सिद्दीकी भी रहे।

 

 

Leave a Reply