नारी सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली लड़कियों को दी गई कानून की जानकारी

December 6, 2017 1:32 PM0 commentsViews: 370
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्थानीय सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने नारी सुरक्षा के प्रति छात्राओं वा शिक्षिकाओं को जागरूक करते हुवे पुलिस विभाग द्वारा नारी सुरक्षा के लिए कानून के विभिन्न धाराओ की जानकारी भी दी |

सेठ राम कुमार खेतान बालिका विद्यालय में नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्राओं को जागरूक करते हुवे अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नारी सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है अब नारियों पर अत्याचार करने वाले दुराचारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जायेंगे।उन्होंने ने कहा कि किसी भी नारी के शिकायत को पुलिस गंभीरता से ले रही है जबकि शिकायत करता नारी के नाम और पते को गुप्त रखा जाएगा।

प्रधानाचार्य अंजू मिश्र की शिकायत पर सवारी ढोने वाले वाहनों में चलने वाले अश्लील गानों पर रोक लगाये जाने का आश्वासन दिया और नारी सुरक्षा के लिए महिलाओं को पुलिस तक अपनी समस्या पहुँचाने को कहा। एएसपी ने  कहा की महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने डायल 100 और 1090 संचालित है जिसपर महिलाएं अपने शिकायत कर सकती हैं |

उन्होंने विद्यालय प्रशासन से विद्यालय में छात्राओं में से विशेष पुलिस अधिकारी बनाये जाने, काउंसलर की व्यवस्था और शिकायत पेटिका की व्यवस्था किये जाने को कहा, जिससे छात्राओं की समस्याएं विद्यालय प्रशासन और पुलिस तक पहुँच सकें। इस प्रकार छात्रों की सुरक्षा सहजता से किया जा सकता है ।

मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों को जागरूक करते हुए कहा की छोटी छोटी समस्याओं को छिपाने से भविष्य में बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं। इस लिए कोई भी समस्या हो निसंकोच अपने परिवार के बुजुर्गों या विद्यालय की शिक्षिकाओं से कहें, जिससे पुलिस के द्वारा उस समस्या का निदान समय पर किया जा सके।

थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने कहा की नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस सदैव तत्पर है एंटी रोमियो टीम के द्वारा तमाम मनचलों को जेल भी भेजा गया है बच्चियां किसी भी उत्पीडन की शिकायत पुलिस से भी कर सकती हैं बिना नाम उजागर किये बच्ची की समस्या का समाधान किया जा रहा है | नारी के जागरूक न होने पर मामला पुलिस तक नहीं पहुँच पाता जिस से नारी को न्याय नहीं मिल पाता और उत्पीडन करने वालों का भी मनोबल बढ़ जाता है इस लिए नारी को जागरूक होने की आवश्यकता है बचियाँ अपनी ही नहीं बल्कि आस पास किसी भी नारी उत्पीडन की घटना की शिकायत डायल 100 और 1090 पर कर सकती हैं जिससे पीड़िता को न्याय मिले | इस दौरान प्रधानाचार्य अंजू मिश्र , श्रीमती शकीला , सत्य प्रकाश शुक्ल , कल्पना श्रीवास्तव , श्रीमती चंदा अग्रहरी ,श्रीमती गीतांजलि सिंह , पुष्पा ,साफिया मैडम के साथ  सी डी ओ सिद्धार्थ नगर ए एस पी सिद्धार्थ नगरस्थानीय थान्ध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह  पुलिस विभाग की महिला कन्स्ताब्ले मनीषा शर्मा , प्रियम्बदा सिंह , सरिता सिंह आदि के साथ विद्यालय की समस्त बालिकाएं उपस्थित रहीं |

 

 

 

 

Leave a Reply