सोलह साल के युवक ने फांसी लगा कर जान दी, गांव में शोक

October 5, 2017 3:03 PM0 commentsViews: 942
Share news

अमित श्रीवास्तव

मिश्रौलिया सिद्धार्थनगर।   मुकामी थाना क्षेत्र के कनकटी ग्राम सभा के  कनकटी डीह में देर शाम एक नाबालिग ने अपने ही के एक कमरे में रस्सी से लटक कर अपनी जान दे दी। मतक का नाम तौलेश्वर था। उसकी उम्र १६ साल बताई गई है। घटना से गांव में शोक है।

गाँव निवासी तौलेश्वर का पुत्र शुभकरन उम्र 16 वर्षीय लड़के ने छत की कुण्डी में रस्सी के सहारे  फाँसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी।मृतक लड़का 3अक्टूबर को ही बम्बई से घर आया था।आज फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।मृतक निषाद जाति का है।मृतक तौलेश्वर का दूसरे नम्बर का लड़का है।तौलेश्वर के तीन लकड़े थे।जिसमे मझले लड़के ने आज रस्सी से लटक कर जान दे दी।

मृतक के पिता ने बताया कि पिछले 10 दिनों से ये दिमागी तौर पर बीमार चल रहा था।पहले भी ये दिमागी तौर पर बीमार हुआ था।तब डॉक्टर सी.के.रस्तोगी के यहाँ से दवा करवाया था और इसे आराम हो गया था। 10 दिन पहले ही ये बम्बई गया था और मंगलवार को ही आया है।इसे फिर से डॉक्टर को दिखाने ले जाने वाले थे और आज इसने ये कर लिया।थानाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि एक बच्चे के गले में रस्सी लगाकर फाँसी लगाने की सूचना मिली है। मौके पर हूँ लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply