सांप के डंसने से 2 की मौत और दो अस्पताल में, सावधानǃ बरसात में खुखार हुए सांप

August 5, 2017 6:19 PM0 commentsViews: 97
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बरसात के बाद बढ़ती गर्मी व जल जमाव से बौखलाये सांप अपने बिलों से निकल आये हैं और इंसानों को अपना निशाना बना रहे हैं। बीती रात से लेकर शनिवार सुबह तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्प दंश से दो की मौत हो गयी है। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।  गुरुवार को भी सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजनथा निवासी 15 वर्षीय किशोरी पूजा पुत्री नरेश शुक्रवार की रात किसी कार्यवश घर से बाहर आई थी। इसी दौरान उसे विषैले सर्प ने डस लिया। इसी प्रकार उस्का बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम दुर्गाजोत निवासी 55 वर्षीय विश्राम गुप्ता पुत्र हरिदास अपने बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान शनिवार की भोर में उसे सांप ने काट लिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु संयुक्त जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी।

वहीं थाना व ग्राम ढ़ेबरूआ निवासी 14 वर्षीय कृष्णा पुत्र धर्मराज शनिवार की सुबह शौच के लिए गया था इसी दौरान सांप ने डस लिया तथा सदर थाना क्षेत्र के ग्राम भीमापार निवासी 17 वर्षीय संगीता पुत्री दशरथ को भी घर के पास सांप ने डस लिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज हेतु संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply