सपा नेता उग्रसेन सिंह और जुबैदा चौधरी ने सामाजिक न्याय और विकास विजन के तहत किया गाओं का दौरा

January 10, 2019 9:33 AM0 commentsViews: 517
Share news

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के कई गांवों में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता उग्रसेन सिंह व महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष जुबैदा चौधरी के नेतृत्व में पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के तहत उग्रसेन सिंह ने समाजवादी शासन में आम जनता के लिए किए गए कार्यों को जनता को बताते हुवे कहा जिस तरह से समाजवादियों की 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा आम जनता के बीच अपनी सेवाएं देकर उनको लाभ पहुंचाने का काम आज भी कर रही है, उसी तरह समाजवादी पार्टी की डायल 100 सेवा भी हर गरीब मजलूम और असहाय को घटना स्थल पर ही सहायता पहूँचाने का काम आज भी कर रही हैं।

ये है समाजवादियों का काम हम जो करते हैं उसे सदियों तक याद किया जाता है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अगर बालक बालिकाओं को नई योजनाएं दी हैं, तो लोहिया आवास योजना के तहत आवास विहीन लोगों को मकान मुहैया करा रही है। इस सरकार ने किसानों को मुु्फ्त सिंचाई की व्यवस्था दी है और तमाम भर्तियां कर नौजवानों को रोजगार दिया है। स्मार्ट फोन, लैपटॉप, लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे, कक्षा दस पास करने वाली क्षात्रों को एक साइकिल दस हजार रुपया व अपने जिले को सबसे बड़ा तोहफा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के रूप में देने का कार्य किया है।

इस दौरान जुबैदा चौधरी ने कहा कि सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के हितों में जो भी योजना लागू किया था भाजपा सरकार ने उसे खत्म कर जनविरोधी कार्य किया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पेंशन, छात्रों में लैपटॉप वितरण सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन कर जनहित में कार्य किया था जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर जनविरोधी कार्य किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में चौमुखी विकास के साथ-साथ किसानों, गरीबों, व्यापारियों, छात्रों व कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया। भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा करने का कार्य किया। भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है। नारी सशक्तिकरण और नारी सम्मान का नारा लगाने वाली भाजपा सरकार में जगह -जगह नारी को अपमानित होना पड़ रहा है। कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है।

सपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामसभा पकड़ी बाजार, बभनी बाजार, कुसमहर, भैसहवा, सेखुईया, कुलंगवापुर, नगपरी, नगपरा, लम्पतिया, मझवन, महरथा घाट, भटपुरवा, परसोहिया आदि गांवों में जनसंपर्क कर पूर्व सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।

इस दौरान गुड्डू खान, हमीद शाह, सुरेंद्र यादव, टिकोरी यादव, अंगद यादव, अब्दुल्लाह, प्रेमशंकर यादव, मुस्तफा आजाद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply