तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ ब्लाक की टीम प्रथम स्थान पर

October 19, 2019 12:00 PM0 commentsViews: 563
Share news

निजाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के परसा में स्थित ग्रामीण जनता लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में तहसील स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता का  शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शानदार प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। खेल प्रतियोगिताओं में दूसरे दिन भी शोहरतगढ़ ब्लाक के खिलाड़ियों ने कांटे के मुकाबले में ने जूनियर व प्राइमरी दोनों वर्गों में अपना दबदबा बनाये रखा। शोहरतगढ़ ब्लाक की टीम ने सर्वाधिक अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रही जबकि बढ़नी ब्लाक को दूसरा स्थान मिला।

जूनियर वर्ग की बालकों की 200  की दौड़ में शोहरतगढ़ के वसीम ने पहला व बढ़नी के अंगद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की 200 मीटर की दौड़ में बढ़नी की मनीषा ने पहला  व शोहरतगढ़ की काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की बालकों की 400 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ के वसीम ने पहला व बढ़नी के अर्जुन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 400 मीटर की दौड़ में बढ़नी की मनीषा ने पहला व शोहरतगढ़ की सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग की बालकों की 600 मीटर की दौड़ में बढ़नी के अर्जुन ने पहला व बढ़नी के ही अरुण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की 600 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ की सोनी ने पहला व बढ़नी की मनीषा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की बालकों की ऊंची कूद में शोहरतगढ़ के सलमान ने पहला व बढ़नी के अंगद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की ऊंची कूद में बढ़नी की मनीषा ने पहला व शोहरतगढ़ की सोनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग की बालकों की लम्बी कूद में बढ़नी के अर्जुन ने पहला व शोहरतगढ़ के अशोक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की लम्बी कूद में बढ़नी की मनीषा ने पहला व बढ़नी की ही काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।जूनियर वर्ग की बालकों की गोला-क्षेपण में बढ़नी के शमशाद व दुर्गेश ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की गोला-क्षेपण में शोहरतगढ़ की हमीदा व आस्मीन ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।प्राइमरी वर्ग में बालकों की 200 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ के नियाज व आकाश ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की 200 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ की नाजिया ने पहला  व बढ़नी की संजना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

बालकों की 400 मीटर की दौड़ में शोहरतगढ़ के नियाज व आकाश ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।बालिकाओं की 400 मीटर की दौड़ में बढ़नी की संजना ने पहला व शोहरतगढ़ की जानकी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।पीटी में बढ़नी के प्रावि खैरहनिया की बालिकाओं ने विजय दर्ज किया।सुलेख प्रतियोगिता में बढ़नी की पूनम व महक ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि बीईओ सदर ध्रुव कुमार जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया।

इस मौके पर बीईओ बढ़नी अभिमन्यु ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बीईओ शोहरतगढ़ सीपी गोड़, ब्लाक व्यायाम शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, देवेन्द्र यादव,,लालजी यादव,अरविन्द आर्य,आशुतोष सिंह,सुग्रीव यादव,राजेन्द्र चौधरी,विवेक सिंह,सुखबीर सिंह,शिवसरन, विजय बहादुर, पृथ्वी पाल, कोकिला देवी, सावित्री देवी, राज कुमार, अमरेश कुमार, राकेश राज, निसार अहमद,मनोज यादव,मनीष सिंह, कल्पना, आयुषी,दीपिका, पप्पू यादव, आदि अध्यापक मैजूद थे।

 

 

Leave a Reply