प्रदेश में जातिवादी जहर फैला रही है अखिलेश सरकार- धीरु

August 28, 2015 5:23 PM0 commentsViews: 111
Share news

एम सोनू फारूक

888सिद्धार्थनगर जिले के युवा समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु ने कहा है कि अखिलेश सरकार सूबे में जातिवाद का जहर फैला रही है। यह बेहद खतरनाक है। धीरु ने कहा कि जबसे प्रदेश की कमान अखिलेश यादव के हाथों में गयी है, चारों ओर अराजकता का माहौल कायम है।

आम आदमी को अपनी सुरक्षा का खौफ सताता है। कब किसके साथ कौन सी घटना हो जायें इसका कोई ठिकाना नहीं है। चारों ओर मजहब के नाम पर दंगे- फसाद हो रहे हैं। अखिलेश मंत्रिमंडल के कई मंत्रियों के दामन पर साम्प्रदायिकता के दाग लगे हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि सपा शासन में समस्याओं का अंबार लगा है।

उसके निदान के लिए जनता अफसरों की चौखट पर दौड़ते- दौड़ते एड़ियां घिस जा रही है, मगर सपा के नेता व अफसर समस्याओं को लेकर उदासीन है। सूबे की जनता अब सपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की दुर्गति तय है।

Tags:

Leave a Reply