स्वच्छ व सुन्दर भारत के लिए नेपाल बार्डर पर अनोखा पहल, मास्क व ग्लब्स बांटे डा. चन्द्रेश

October 14, 2018 11:01 AM0 commentsViews: 238
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। स्वस्थ्य भारत और स्वच्छ भारत निर्माण के लिए डा. चन्द्रेश ने अनोखा पहल किया है। उन्होनें स्वच्छता अभियान के क्रम में नेपाल बार्डर स्थित बढ़नी कस्बे में स्वच्छता के लिए झाडू नही बल्कि लोगों को मास्क और गलब्स बांट कर कहा की आप लोगों को पड़ोसी देश नेपाल को सन्देश देना चाहिये।

सफाई मिशन को लेकर हड्डी रोग विषेशज्ञ डा. चन्द्रेश ने इस बार हाथों मे झाडू नही थामा बल्कि लोगों मे जागरुकता पैदा करना शुरु कर दिया। वे लोगों से कहने लगे कि भईया आप लोग बढ़नी का ख्याल करिये यह अन्तर्राष्ट्रीय बार्डर है पड़ोसी देश भी आप लोगों को देखता रहता है इसलिये आप लोग स्वच्छ, स्वस्थ्य और सुंदर भारत का सन्देश नेपाल को भी दिजीये।

इस दौरान डा. चन्द्रेश ने कस्बे के 500 लोगो को स्वच्छता किट (मास्क और गल्ब्स ) बांटे।

भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि कम से कम अपने घर के सामने इर्द गिर्द साफ़ सफाई का ध्यान रखिये। उनके साथ अरुण पाठक, डा. अरविंद शुक्ल, कमल मित्तल, बनारसी लाल अग्रहरि, लिप्टी लाल, राम चन्दर त्रिपाठी, डा. अमृत मित्तल, श्रवन रूंगटा, अंचल गुप्ता, माखन लाल सहित कई लोग रहे

Leave a Reply