प्रवक्ता श्रीपति सिंह के निधन पर शोक, मंत्री जय प्रताप सिंह ने बधाया ढांढस

May 26, 2018 1:06 PM0 commentsViews: 556
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। तिलक इंटर कालेज बांसी से सेवानिवृत्त हो चुके प्रवक्ता श्रीपति सिंह का पिछले सप्ताह के शनिवार को हृदय गति रूकने से स्वर्गवास हो गया। इनके स्वर्गवास से क्षेत्र में शोक की लहर है। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजकुमार जय प्रताप सिंह ने उनके घर जाकर परिवार को ढांढस बधाया है।

बातया जाता है कि स्वर्गीय श्रीपति सिंह 86 वर्ष के थे। अपने सरल स्वभाव के कारण पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। इनके निधन पर क्षेत्र के डा。 रूद्र नारायण पाण्डेय अपने समूचे परिवार के साथ आकर शोक संवेदना व्यक्त किये।

तिलक इंटर कालेज में भी एक शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार के अलावा जय प्रकाश त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, हरेन्द्र बहादुर सिंह, लोक पति सिंह, अमित श्रीवास्तव, सतीश सिंह सहित दर्जनों लोगों ने दो मिनट का मौन रखा।

Leave a Reply