फंक्शन में आये रिश्तेदारों की मोटर साइकिलें आमने-सामने भिड़ीं, तीन की मौत एक की हालत गंभीर

December 5, 2015 8:13 PM0 commentsViews: 346
Share news

हमीद खान

bike-3

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम हरिजोत चौराहा के पास भुसैला-भट्ठा के सामने शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग दो बाइक की आमने-सामने की भिडंत में तीन लोगों की मौत हो गयी। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।  इनमें एक भुलई के घर बरही थी। दो मृतक रा औतार और विक्रम भुलई के रिश्तेदार थे। वह भुलई के ही घर बरही के फंक्शन में भाग लेने आये थे। घटना त्रिलोकपुर थाने की है।

प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम हरिजोत में शुक्रवार की रात बरखू यादव के घर बरही का कार्यक्रम था। रात लगभग नौ बजे राम औतार, विक्रम तथा गुरबीन भोजन कर के एक बाइक पर सवार हो कर अपने घर जा रहे थे। बरखू यादव का भतीजा भुलई पुत्र सोमई 27 वर्ष कुछ सामान ले कर अपने गांव हरिजोत आ रहा था।

हरिजोत चौराहा से पश्चिम भुसैला और भट्ठा के सामने दोनों लोगों की बाइक आमने सामने टकरा गयी। घटना में भुलई पुत्र सोमई 27 वर्ष निवासी हरिजोत की मौके पर मौत हो गयी। बाकी लोग बुरी तरह जख्मी हो गये।

राम औतार पुत्र झींगुर 35 वर्ष, विक्रम पुत्र कुंज बिहारी 18 वर्ष और गुरबीन 35 वर्ष को काफी चोट लगने के कारण परिजन उन्हें इलाज के लिये रात में लखनऊ ले गये। राम औतार ग्राम आदमतारा थाना पचपेडवा जिला बलरामपुर का निवासी था। विक्रम और गुरबीन ग्राम संग्रामपुर थाना त्रिलोकपुर के निवासी हैं।

बताया जाता है कि राम औतार और विक्रम की इलाज के दौरान मौत हो गयी। गुरबीन की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार यह सभी रिश्तेदार हैं। इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष त्रिलोकपुर औमप्रकाश चौबे ने बताया कि घटना की लिखित सूचना नहीं मिली है।
बताया जाता है कि दोनों मोटर साइकिलों की रफ्तार बहुत अधिक थी। भुलई को सामान लेकर घर पहुंचने की जल्दी थी, जबकि राम औतार आदि को घर लौटने की जल्दी थी। इसीलिए यह घटना हुई।

इतनी बड़ी घटना के 12 घंटे बाद भी थानाध्यक्ष ओ.पी. चौबे का यह कहना कि उन्हे इसकी लिखित सूचना नहीं मिली है, पूरे इलाके चर्चा का विषय बना हुआ हैै। तीनों मौतों से ग्राम हरिजोत, संग्रामपुर और आदमतारा  में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply