प्रियंका गांधी की वजह से कांग्रेस कैंप में लगने लगी टिकट के दावेदारों की भीड़

February 18, 2019 4:21 PM0 commentsViews: 734
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। क्या प्रियंका गांधी एक वोट बटोरू राजनीतिज्ञ साबित होंगी, देश में इस सवाल पर अलग अलग राय हो सकती है, मगर कांग्रेसियों का निश्चित मानना है कि लोकसभा चुनाव में  वह जिताऊ नेता साबित होंगी। यही कारण है कि उनके राजनीति में सींधे पदापर्ण के बाद कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के दावेदारों की तादाद बढ़ती जा रही है। इसका असर डुमरियांगज में भी देखने को मिल रहा है। इस वक्त यहां से चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों की भीड़ लगने लगी है।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से पहले डुमरियागंज सीट से लोकसभा उम्मीदवार के रूप में तीन दावेदार थे।  पहले मुहम्मद मुकीम जो पूर्व में बसपा सांसद रहे थे। इसके अलावा सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस के बड़े और पुराने नेता व दर्जा प्राप्त मंत्री नर्वदेश्वर शुक्ल जी। उम्मीद थी कि टिकट की आखिरी लड़ाई  मुहम्मद मुकीम और नर्वर्देश्वर शुक्ल में होगी। लेकिन प्रियंका गांधी के कांग्रेस महामंत्री और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनने के साथ दावेदारों की तादाद में भारी इजाफा हो गया।

वर्तमान में इन तीनों नेताओं के अलावा और कई नेता इस सीट से कांग्रेस का टिक मांगने की मुहिम में शामिल हो गये हैं। इसमें सबसे खास नाम कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी मुख्य हैं। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता मौलाना हमीदुल्लाह, युवा नेता मशहूर अली आदि के नाम भी दावेदारों के रूप में सामने आ गये है। इनमें से कई लोगों के बैनर पोस्टर भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दिखने लगे हैं।

सवाल है कि उम्मीदवारों की यह भीड़ क्यों बढ़ रही है? इस बारे में लोगों का कहना है कि प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद कांग्रेस एक बार फोकस में आ गई है। इसके अलवा प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि दिख रही है। कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। अब कांग्रेस प्रतीक रूप में नहीं जीतने की लडाई में है। इलिए कांग्रेस में टिकट के  दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। प्रियंका गांधी वास्तव में राजनीति की आंधी हैं। ऐसे में टिकट के दावेदारों की भीड़ बढ़ना स्वाभाविक ही है।

इस बारे में कांग्रेस के नेता और टिकट के दावेदार कहते हैं कि प्रियंका जी के आने के बाद कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। वह  युवा जोश को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने में सफल दिख रही हैं। ऐसे में कांग्रेस अगर हम जैसे यवाओं पर दांव लगायेगी तो राहुल और प्रियंका जी के नाम पर यकीनन अच्छे परिणाम मिलेंगे।

 

Leave a Reply