बिहार में जीत के बाद कांग्रेसियों ने पटाखे फोड कर मनाया जश्न, आप ने कहा बुराई पर अच्छाई की जीत

November 8, 2015 6:46 PM0 commentsViews: 214
Share news

संजीव श्रीवास्तव

महागठबंधन की जीत पर शहर में पटाखे फोड कर जश्न मनाते कांग्रेसी

महागठबंधन की जीत पर शहर में पटाखे फोड कर जश्न मनाते कांग्रेसी

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार एवं महा गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिलने से सिद्धार्थनगर में सियासी पारा चढ़ गया। पूरा नतीजा मिलने के बाद भाजपा खेमा मायूस दिखा, तो कांग्रेसियों की बाछें खिल गयी। उन्होंने सड़कों पर पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। आप नेताओं ने इस बुराई पर अच्छाई की जीत बताया।

दोपहर लगभग 2 बजे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ईश्वर चन्द्र शुक्ला की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता सिद्धार्थ तिराहे पर एकत्र हुए। वहां पर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ आदि नारे लगाते हुए जमकर पटाखे जलाये। इस अवसर पर अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार उर्फ गुडडू, कैलाश पंछी, डा. वी.पी. सिंह समेत तीन दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जश्न के मोके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चंद्र शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की हार से कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक षडयत्रों के बाद जनता अब समझ रही है कि देश को शांति और विकास केवल कांग्रेस ही दे सकती है।

उधर बिहार में महागठबंधन की शानदार जीत पर कांग्रेस के नेता अतहर अलीम ने बयान जारी कर कहा कि देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पापों का घड़ा अब भर चुका है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों नेताओं ने जनता से जो वायदें किए थे, अब तक एक भी पूरे नहीं हुए। कांग्रेस की लोकप्रियता पूरे देश में बढ़ रही है। बिहार नतीजों से यह बात साबित है कि अब जनता का मोह भाजपा से भंग हो रहा है।
आप के पूर्वी क्षेत्र के कोआर्डिनेटर काजी इमरान लतीफ एवं जिला संयोजक ई. सर्वेश जायसवाल ने कहा कि बिहार नतीजों से अगर भाजपा ने सबक नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में देश से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी को पूरी तरह से नकार कर एक बात सिद्ध कर दिया है कि अब देश में मोदी लहर नहीं है।
दूसरी तरफ भाजपाई बेहद हताश हैं। कई भाजपा नेताओं ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।

Leave a Reply