हैरतअंगेज– एक ही घर में दो सौ सांपों की फुंकार से दहल उठा यूपी का ओयल गांव

May 10, 2016 12:26 PM3 commentsViews: 1916
Share news

एस  दीक्षित

gegu

लखनऊ। खीरी जिले के ओयल गांव में रविवार की देर रात ऐसी घटना हुईए जो किसी का भी दिल दहला दे। गांव में 40 साल पुराने बने एक मकान में अचानक सांप निकलने शुरू हो गए। एक.दो नहींए एक.एक कर पूरे 186 सांप निकल आए। उनकी फुंफकार से लोग दहशत में आ गए और पूरे गांव में दहशत फेल गई।

रात में हुई इस घटपा पर एक सपेरा बुलाया गया। उसने बताया कि सांपों का यह कुनबा 40 साल से इसी घर में रह रहा था। अब इस कुनबे के सांप नींद से जाग गए हैं। इनको निकलने का रास्ता दिया जाए। इसके बाद उसने एक एक कर सभी सांप अपने कब्जे में ले लिए और उनको नदी पार छोड़ दिया।

यह हैरतंगेज वाक्या हुआ ओयल के जितेंद्र मिश्रा के घर। मिश्रा का परिवार रात को सो रहा था तो उनको दीवार के पास कुछ सुगबुगाहट सुनाई दी। देखा तो सांप के दो जोड़े वहां मौजूद थे। घरवालों और आसपास के लोगों ने सांपों को काबू में कर लिया।

करीब एक घंटे बाद वैसी ही आवाजें फिर आने लगीं। इस बार फिर कई सांप उसी जगह पर बैठे मिले। पूरे परिवार की नींद उड़ गई। सारी रात घर के बाहर लोग खड़े रहे और सांप एक.एक कर सामने आते गए। सुबह एक तांत्रिक बुलाया गया। उसने उस पुरानी दीवार को खोदवाया तो उसमें कई सांप बाहर निकलने लगे। संपेरे ने इस घर से 186 सांप पकड़े। उसने बताया कि ये सांप 40 साल बाद अपने बिलों से बाहर निकले हैं।

3 Comments

Leave a Reply