युवक को मार कर लाश पोखरे में फेंकी गयी, तीन पर मुकदमा, क़ातिल फ़रार

September 1, 2017 10:26 PM0 commentsViews: 658
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली के गौरा गावमे एक युवक की हत्या कर लाश पोखरे में फेक दी गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी छाई है। 25 साल के मृतक का नाम आदर्श है। उसकी लाश शुक्रवार को दोपहर में बरामद हुई। इस सिलसिले में तीन लोगो को हत्या में नामजद किया गया है।
बताया जाता है की गौर निवासी 25 वर्षीय आदर्श साहनी पुत्र बलराज कल सुबह ज़मीन की रजिस्ट्री कराने बांसी आया था। रजिस्ट्री नहीं हो पाने की वजह से घर जल्दी आ गया। शाम को घर से निकला तो वापस नहीं आया।घरवालों ने खोजबीन की तो पता न चला।
शुक्रवार यानी आज सुबह आदर्श की लाश गावँ के पश्चिम पोखरे में तैरती दिखी। इस खबर पर गावँ में तहलका मच गया। लोग वहां जुट गए। आदर्श के शरीर पर चोटों के निक्षण थे। पहली नज़र में लगता था कि आदर्श का गला घोंट कर उसे तालाब में फेंका गया है।
तभी कुछ चर्चा चली की कल शाम में आदर्श को कुछ लोगो से तू तड़ाक करते देखा गया है। इसके बाद उनका शक गावँ में उसके विरोधी परिवार पर गया
दोपहर को पुलिस द्वारा लालश को कब्ज़े में लेने के बाद आदर्श के पिता ने गावँ के ही दिलीप, दुर्गेश और शोहरत के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कराया। संचार लिखे जाने तक अभियुक्त फरार थे।

Leave a Reply