Breaking– युवक को दिन दहाड़े चाकू मारा, सड़क पर बेहोश पड़ा है घायल, पुलिस लापता

April 23, 2019 4:15 PM0 commentsViews: 2133
Share news

महेन्द्र कुमार

बांसी, सिद्धार्थनगर। नौगढ़-बांसी मार्ग पर फजीहतवा नाले के पास आज यानी मंगलवार को लगभग तीन बजे अपरान्हृ एक युवक को चुकुओं से गोद कर अज्ञात हमलावर फरार हो गये। उसकी हालत गंभीर है, मगर सूचना देने पर भी पुलिस नहीं पहुच रही है। समाचार लिखने तक युवक सड़क पर तड़प कर बेहोश हो चुका था, राहगीरों की भीड़ उसे घेरे हुए थी और पुलिस से सम्पर्क में लगी थी। युवक की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। वह काली शर्ट और जींस की पैंट था। उसने सर पर लाल गमछा बांध रखा था।

बताया जाता है कि एक युवक बाइक से जिला मुख्यालय से बांसी की ओर जा रहा था। वह फजीहतवा पुल क्रास किया ही था कि उसे रोक कर उसके पेट में चाकू से कई वार किये गये। इसके बाद हमलावर फरार हो गये। दोपहर की धूप के कारण सन्नाटा था, लिहाजा उस समय आवागमन नहीं के बराबर था। घटना लगभग 3 बजे दिन की है। इसके दस मिनट बाद मौके पर राहगीर पहुंचने लगे।

बहरहाल थोड़ी देर में आते जाते मुसफिरों का वहां जमघट लग गया। लोग बांसी कोतवाली और सौ नम्बर पर फोन करने लगे, मगर दोनों की ओर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसी दौरान भीड़ में खड़ी एक महिला ने बताया कि लगता है कि उस युवक का नाम संभवतः राजू यादव है और वह खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम धोबहा का निवासी है।

बहरहाल पीड़ित पर हमला करने वाला एक था या कई थे, कोई बता नहीं पा रहा था। युवक सिर्फ इतना बता पाया कि वह धोबहा का रहने वाला है। इसके बाद वह बेहोश हो गया। यों तो जिले में धोबहा नामके कई गांव हैं, मगर मौके पर उपस्थित महिला ने उसका नाम तक बता दिया, इससे लगता है कि वह खेसरहा क्षेत्र का ही है। समाचार लिखने के समय यानी 3.30 बजे तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई थी और घायल युवक सड़क पर बेहोश पड़ा हुआ था।

 

Leave a Reply