जिला पंचायत सदस्य और चर्चित नेता सहित तीन के खिलाफ युवती को छेड़ने का मामला दर्ज

October 8, 2017 2:58 PM0 commentsViews: 1086
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर।  डुमरियागंज तहसील के जिला पंचायत सदस्य जगराम यादव और उनके तीन साथियों पर भवानीगंज थाने में युवती से बदसलूकी और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।  सभी लोग इसके बाद फरार हैं। जगराम पहले सपा में थे, जहां उनका खूब बोलबाला था। इधर वे भाजपा में आगये थे। लेकिन अभी तक  इसकी अधिकारिक घोषणा नही हुई है।   

आरोप है कि भवानीगंज थानाक्षेत्र के कारेखूट ग्राम पंचायत के फरेनीडीह गांव में जगराम और उनकेसाथियों ने एक महिला कोछेड़ा और उसकेसाथ बदसलूकी भी की।  महिला ने आरोप लगाया है कि जगराम यादव एवं उनके तीन साथियों ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे, विरोध करने पर उसकी जबरदस्त पिटाई भी कर दिया। भवानीगंज पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

गौरतलब है कि जगराम यादव पूर्व सपा सरकार में स्थानीय स्तर पर काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका रखते थे, सरकार बदलते ही उन्होंने सपा से इस्तीफा दे दिया था और बताया जाता है कि वह भाजपा में काम काम कर रहे थे। चूंकि अभी उनके बारे में भाजपा की आधिकारिक घोषण नहीं हुई थी, इस लिए भाजपा उन्हें गैरभाजपाई बता रही है।

जगराम पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि आखिर वह किस पार्टी में थे। वैसे इस प्रकरण में कुछ सियासी खेल की आशंका भी लग रही है। जगराम पक्ष का कहना है कि उन्हें सियासी साजिश का शिकार बनाया गया है।

 

Leave a Reply