बाढ़ पीड़ितों का मदद करना पुनीत कार्य- विधायक राही

October 29, 2022 6:44 PM0 commentsViews: 91
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। बाढ़ पीड़ितों का मदद करना पुनीत कार्य है इसे सभी समाज सेवको को करना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के समस्त बाढ़ क्षेत्र का आकलन और पीड़ितों का दर्द हमेशा समझा है इसीलिए उनके लिए हम राहत समग्री वितरण कर रहे हैं।

उक्त बातें सदर (कपिलवास्तु) विधानसभा क्षेत्र के विधायक  श्यामधनी राही ने कही। वह शनिवार को ग्राम बहेरवा नानकार, गायघाट, रेहरवा, चौबाहे, टिकरिया, इटौवा, हथिवडताल, में बाढ़ पीड़ितों को त्रिपाल, जरीकेन, लाई, आलू, चावल, आटा, चना, तेल, मशाला, बिस्कुट, नमक, गुड़ आदि का वितरण लगभग एक हजार परिवारों में किया गया।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर रामऋषि रमन, लेखपाल रामकरन गुप्ता, विनोद प्रजापति, अशोक गुप्ता, हसन तमीम, नरेन्द्र देव, सुबोध, रमेश, अजीत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply