होलीः अबीर–गुलाल में डूब गया सिद्धार्थनगर, रंगो में डूबते उतराते रहे लोग

March 24, 2016 8:14 pm1 commentViews: 325
Share news

अजीत सिंह

holy

सिद्धार्थनगर। जिले में होली का त्यौहार जम कर मनाया गया। इस अवसर पर गांव-गांव, गली-गली लोगों ने जम कर अबीर गुलाल उड़ाये। पूरे दिन लोग रंगो में डूबते-उतराते रहे। कहीं पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह से ही जिला हेडक्वार्टर समेत बांसी, शोहरतगढ, डुमरियांगंज, इटवा, बढ़नी, उस्का, बर्डपुर, अािद कस्बों में होली के दीवाने पिचकारी, अबीर-गुलाल आदि लेकर सड़कों पर उमड़ पड़े।

ढोल मजीरे के साथ कबीरा गाते रंग उड़ाते लोगों ने जम कर रंगों की बरसात की। दोपहरा तक यह क्रम चलता रहा। इसमें युवाओं ने अधिक सक्रियता दिखाई। इस दौरान प्रतिबंध के बावजूद कहीं कहीं डीजे भी बजे।

सायंकाल नहा धो कर लोगों के मिलने का क्रम चला। इस मौके पर लोग एक दूसरे से गले मिले। तमाम मुस्लिम मित्रों ने भी अपने हिंदू दोस्तों से गले मिल कर उन्हें होली की मुबारकबाद पेश की। देर रात तक दावतों का दौर चलता रहा।

होली के मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने ख्ुाद ही मौके पर नजर रखी। उनकी पूरी टीम पूरे जिले में घूम-घम कर कानून व्यवस्था पर नजर रखती रही।

तू–तड़ाक करने वाले कुछ लोग हिरासत में भी लिए गये, जिन्हें बाद में छोड़ भी दिया गया। वैसे जिले में कहीं किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। एसपी ने जिले में शांति पूर्वक होली मनाये जाने पर आभार व्यक्त किया है।

 

Leave a Reply