हत्यारों का संरक्षण करती है भाजपा- डॉ. चंद्रेश

October 20, 2021 7:43 PM0 commentsViews: 279
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर पर बने महात्मा गांधी के मूर्ति के पास कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगरा जाते समय गिरफ्तारी के विरोध में एक दिनीय धरना प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि प्रियंका को तत्काल रिहा किया जाय।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा हत्यारों को संरक्षण देती है। उन्होंने पुलिस कस्टडी में मारे गए अनिल वाल्मीकि के साथ प्रदेश सरकार पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने आगरा जाती आदरणीया प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गाँधी आश्रम पर प्रदर्शन के दौरान रिहा करने की मांग की।

जिला महासचिव सादिक अहमद ने कहा कि भाजपा लोकतंन्त्र की हत्यारी है। उसने किसान के हक को समाप्त करने का कानून बनाया है। देश मे महंगाई चरम पर है। जबसे भाजपा सरकार आई है देश के गरीब,  किसान बर्बाद हो चुका है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविन्द शुक्ल ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें मानवाधिकारों और आमजन के मूल अधिकारों के हनन की सभी सीमाएं पार कर चुकी हैं। इन्हें कुर्सी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। इनके प्रताड़ना से जनता आजिज आ चुकी है।

पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुड्डू ने कहा कि सफाई कर्मियों, दलितो और पिछड़ो की हत्याओं को भाजपा और मुख्यमंत्री ने अपना शौक बना रखा। प्रदर्शन नगर पालिका के गांधी आश्रम के पास स्थित गाँधी मूर्ति के पास कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हुआ।

Leave a Reply