डा. अरविन्द शुक्ला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोनीत, बधाइयों का तांता

March 3, 2021 2:00 PM0 commentsViews: 803
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी) के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे ने कांग्रेस के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए तत्काल प्रभाव से युवा नेता डा. अरविन्द शुक्ला को युवा कांग्रेस सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वह काफी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के संगठन में कार्य कर रहे थे। उनके मनोनयन से जिले के युवाओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्यापत है।
कांग्रेस के युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष कनिष्ठ पांडे ने अपने पत्र 10/21 दिनांक 2 मार्च द्वारा मनोनीत अध्यक्ष डा. अरविंद शुक्ला से समय समय पर कांग्रेस पार्टी के आला नेताओं के आदेशों व नीतियों के पालन करने का दिशा निर्देश दिया है।
डा. अरविंद शुक्ला के मनोनयन पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. चन्द्रेश उपाध्याय, पूर्व विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, नर्वदेश्वर शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के डा. नादिर सलाम, रियाज बब्बल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष किरण शुक्ला, शाहरुख पठान, आमिर मोइन सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने बधाई दी और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगा।

Leave a Reply