सांसद पाल नपा अध्य्क्ष गोविंद माधव ने निकाली जीएसटी जागरूकता रैली

September 26, 2025 7:38 AM0 commentsViews: 142
Share news
अजीत सिंह 
सिद्धार्थनगर। सिद्धाथनगर मुख्यालय पर सांसद जगदबिका पाल और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने साथ मिलकर जीएसटी जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली बाजार क्षेत्र से प्रारंभ होकर विभिन्न दुकानं तक पहुची, जहँ सांसद और अध्यक्ष ने दुकानदारों व ग्राहकं कों जीएसटी के लाभ और उसकी प्रक्रिया की जानकरी दी ।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जीएसटी न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करता है, बल्कि कर प्रणाली को सरल, पारदर्शी
और व्यापार के लिए लाभप्रद बनाता है। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे ग्राहकों को सही जानकारी दें।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व से सकारात्मक बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही व्यापार में पारदर्शिता और विकास की कुंजी है।
रैली में भाजपा नेेता फतेबहादुर सिंंह, दीपक मौर्या साहित भारी संख्या में सभासद, व्यापारी, नगरवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply