फेसबुक पर उठी हरिशंकर सिंह की पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की मांग, शीतल पत्नी उपेंद्र सिंह से है तगड़ी टक्कर

May 10, 2021 6:46 PM0 commentsViews: 2029
Share news

अजीत सिंह

 

सिद्धरर्थ्रनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव खत्म होते ही कुछ कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए जबरजस्त मांग उठाई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग वार्ड संख्या 25 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने वाली शांति सिंह पत्नी हरिशंकर सिंह को भाजपा अलाकमान से पार्टी प्रत्याशी घोषित करने के लिए अपने अपने तरीके से अनन्य उदाहरण पेश कर रहे है। बहरहाल समूचा भारत अभी कोरोना महामारी से जंग जीतने में लगा है। उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में आंशिक लाकडाउन है। आशा है कि ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कोरोना महामारी से निजात मिलने के बाद ही होगा।

उपेंद्र प्रताप सिंह और हरिशंकर सिंह में है अध्यक्ष पद का जबरजस्त होड़

बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से प्रमुख दावेदारों में वार्ड संख्या 25 से शीतल सिंह पत्नी उपेन्द्र प्रताप सिंह और शांति सिंह पत्नी हरिशंकर सिंह में जबरजस्त होड़ है। उपेंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी शीतल सिंह को जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित कराने में सफल रहे हैं इसी से इनकी राजनैतिक पैठ का अकलन लगाया जा सकता है। यह पार्टी में नया चेहरा हैं और हरिशंकर सिंह पचीसों वर्ष पुराने, लड़ाकू व उर्जावान भाजपा कार्यकर्ता हैं। वह इटवा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है। उस क्षेत्र में उनकी गहरी पैठ है। फिलहाल दोनों नेता जिला पंचायत अध्यक्ष पद का भाजपा से टिकट पाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

हरिशंकर सिंह का सोशल मीडिया पर जलवा

बीते दो मई के बाद सोशल मीडिया पर भाजपा हाईकमान से हिरदेश सिंह, सिद्धार्थ, शिवेंद्र प्रताप सिंह, विक्की गुप्ता, भानू सिसौदिया, हरेंद्र बहादुर सिंह, प्रेम त्रिपाठी, उमेश सेंगर, ठाकुर राजन सिंह श्रीनेत आदि दर्जनों लोगों ने हरिशंकर सिंह की पत्नी शांति को अपना प्रत्याशी बनाने की जोर शोर से मांग उठाया है। किसी ने उन्हें कर्मठी कहा है तो किसी ने जुझारू बताया है। कोई इन्हें लड़ाकू कह रहा है तो कोई पचीसों साल पुराना ईमानदार व जोशीला बता रहा है। सबके अपने अपने व एक से बढ़कर एक उदाहरण हैं। बहरहाल भाजपा हाईकमान किसे अध्यक्ष का चुनाव लड़ायेगी यह कोरोना महामारी के काबू हाने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल हरिशंकर सिंह का सोशल मीडिया पर जलवा कायम है।

Leave a Reply