7 दिसंबर को मशहूर इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय देंगे पण्डित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर व्याख्यान

December 5, 2022 2:59 AM0 commentsViews: 351
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। मशहूर इतिहासकार व राजनितिक विश्लेषक अशोक कुमार पाण्डेय आगामी सात दिसंबर यानी बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में स्थापित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर सभागार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी पर व्याख्यान करेंगे।

उक्त जानकारी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व शहर के प्रतिष्ठित दंत रोग विशेषज्ञ डा. अरविन्द शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि अशोक कुमार पांडेय जो कि कश्मीरनामा, कश्मीर और कश्मीरी पण्डित, उसने गाँधी को क्यूँ मारा? और सावरकर: कालापानी और उसके बाद, जैसी तथ्य्परक और गहरे शोध के बाद लिखी पूरे देश में मशहूर पुस्तकों के लेखक हैं। पण्डित जवाहरलाल नेहरू पर व्याख्यान के लिये जनपद सिद्धार्थनगर के बाबा साहब अम्बेडकर सभागार में 7 दिसंबर को आमंत्रित हैं।

इस व्याख्यान में नेहरु परिवार के कश्मीर से उत्पति से लेकर, स्वतन्त्रता संग्राम में योगदान, जेल यात्राएँ, पुस्तकों की रचनायें, लोकतंत्र की मजबूत जड़ों की स्थापना और लोक कल्याणकारी राज्य के रुप में भारत को सफलता पूर्वक स्थापित करने के उनके कइयों कालजयी कार्यों पर व्याख्यान व चर्चा होगा। आयोजकों ने शहर के समस्त सुधी नागरिकों से सम्मिलित होने की अपील की हैं।

Leave a Reply