केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- केंद्रीय विद्यालय सांसद पाल की मेहनत का फल है

September 24, 2021 10:11 AM0 commentsViews: 317
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। शिक्षा एवं कौशल विकास और उद्योग उपक्रम भारत सरकार के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा केंद्रीय विद्यालय का विधिवत पूजा पाठ करने के उपरांत लोकार्पण किया गया। उसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल में बने जनसभा को सम्बोधित किया गया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय का श्रेय सांसद जगदम्बिका पाल को दिया और कहा कि यह विद्यालय पाल के मेहनत का फल है।

मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि पांच एकड़ में 20 करोड़ से एक से 12 तक के शिक्षा की व्यवस्था की गई है। हर क्लास के तीन सेक्सन खोले जाएंगे। यह कोरोना काल में बड़ी सौगात है। इसका श्रेय सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल को जाता है। यह हर किसी की मदद में लगे रहते हैं। नवनिर्मित मेडिकल कालेज के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आएंगे। मधुबेनिया प्राथमिक स्कूल में 800 बच्चों की उपस्थित बड़ी बात है। केंद्रीय स्कूल के बच्चों ने प्राथमिक बच्चों के साथ अदला-बदली कर टिफिन का भोजन ग्रहण किया।

इस माटी से गौतम बुद्ध ने पूरे देश को ज्ञान का संदेश दिया। आज प्रदेश में प्रजा तंत्र है। कोरोना संकट काल से उबरने का कार्य किया गया। देश मे 80 करोड़ लोगो को टीका लग चुका है। इसमें उत्तर प्रदेश में 8 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। यह बड़ी उपलब्धि है। कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाना न भूलें, उचित दूरी बनाकर रहें। उत्तर प्रदेश खड़ा हुआ है तभी भारत खड़ा है। राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम से पूरा देश स्वस्थ्य हो रहा है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिशु कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि जबसे भाजपा की सरकार बनी है। सात वर्ष के अंदर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल के सहयोग से रेल लाइन मिला, हाइवे मिला, केंद्रीय विद्यालय और डाकघर, पासपोर्ट आफिस मिला है। यह बहुत ही कर्मठी व झुझारू नेता हैं। ये जो ठानते है वह पूरा करते हैं।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के उज्ज्वला योजना का शुभारंभ मंत्री जी ने बालियां से किया था जिसका लाभ देश के सभी गरीबों को मिल रहा है।

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आकांक्षा जनपद अब विकास के पथ पर चल पड़ा है। यह सब भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चल रही है। देश के 8 करोड़ लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। पहले गैस के लिए लाइन लगाना पड़ता था। आज किसी को दिक्कत नहीं होती। अब भूख से कोई नहीं मरता। बाढ़ राहत कार्य चलता रहेगा। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा 154 केंद्रीय विद्यालय मिले हैं।

विधायक शोहरतगढ़ चौधरी अमर सिंह ने कहा कि जिले में केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए विधायकों को भी छूट मिलनी चाहिए। डुमरियागंज के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अमर सिंह की मांग दोहराई। पांच-पांच बच्चों के नामांकन की सुविधा मांगी। उज्ज्वला गैस की फ्री सुविधा के लिए भी मंत्री को धन्यवाद दिया। कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही ने धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सभी जनप्रतिनिगिणो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पांडेय ने किया। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेट की गई। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा भगवान राम का प्रतिमा भेट किया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कपिलवस्तु स्तूप का चित्र भेट किया। विधायक डुमरियागंज ने भारतभारी मन्दिर का चित्र भेट किया, विधायक शोहरतगढ़ ने स्मृति चिन्ह दिया जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर पर काफी टेबल बुक भेट किया गया।

इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शीतल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, फतेबहादुर सिंह, विपिन सिंह, कन्हैया पासवान सहित पूरी कार्यकारिणी, उपेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा लालजी त्रिपाठी, आईजी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती अनिल राय, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट बांसी जग प्रवेश, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर ओजस्वी राज, पीडी सन्त कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी/प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डा. राहुल गुप्ता, तथा अन्य संबधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply