किसानों के शरीर से बहे खून के हर कतरे का हिसाब लेगी जनता: कांग्रेस

October 4, 2021 7:08 PM0 commentsViews: 404
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। लखीमपुर खीरी में भाजपा के मंत्री के बेटे द्वारा शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर उनकी हत्या करने के आरोप में जिले के कांग्रेसियों ने जबरजस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेता और कार्यकताओं ने उत्तरप्रदेश की आदित्यनाथ और केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार को जिस पुलिस से हत्यारे को जेल में डालना चाहिए वह पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं श्रीमती प्रियंका गांधी से बदतमीजी करवाती है और उन्हें गिरफ्तार करवाती है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. अरबिंद शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों के हक की लड़ाई अपनी आखिरी सांस तक लड़ेगा और अपनी नेता प्रियंका के साथ किसान विरोधी भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगा। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. चंद्रेश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता सादिक अहमद, कांग्रेस के  उपाध्यक्ष अभिनय राय, नादिर सलाम, देवेंद्र गुड्डू, किरन शुक्ला, डॉ रमेश चौधरी, जावेद मुकीम, डॉ. अरविन्द शुक्ला, अनिल सिंह अन्नू, राजेश सिंह, दिनेश वर्मा, आशुतोष मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, पप्पू ख़ान, रंजना मिश्रा, कैलाश पंछी, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, अमित त्रिपाठी, जितेंद्र धर द्विवेदी, कृष्ण गोपाल चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply