OMG- नाबालिग लड़के के साथ महिला करती रही जबरन दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

February 25, 2021 2:25 PM0 commentsViews: 1925
Share news

नजीर मलिक

सिद्धार्थनगर। पुरुषों द्धारा आमतौर पर नाबालिग लड़कियों के साथ अक्सर रेप व दुष्कर्म की कहानियां एुनने व उन्हें कड़ी सजा की बातें सुनने को मिलती रहती हैं। लेकिन किसी बालिग महिला ने किसी नाबालिग लड़के से जबरन दुष्कर्म किया हो, ऐसी घटना कम ही जानने को मिलती है। लेकिन सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर ऐसा ही हुआ। जहां एक महिला एक किशोर को धमकी देकर उसके साथ लगातार बलात्कार करती रही। सदर पुलिस ने इस प्रकरण में महिला के खिलाफ कई धाराओं सहित पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

खबर के मुताबिक मुख्यालय पर रहने वाली एक महिला अपने ही मुहल्ले के एक 16 साल के लडके से जबरन अवैध सम्बंध बनाया। उसके बाद लड़के के महिला से दूर रहने के कारएा उक्त महिला डरा धमका कर  लड़के का शारीरिक शोषण करने लगी। यह काम वह 2016 से करती रही। जब लउके  ने किसी भी दशा में सम्बंध बनाने से इंकार किया तो  उसे  पर फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने और हत्या कर लाश नेपाल में फिकवा  देने की धमकी देने लगी।

यह भी आरोप है कि महिला के कई अराजकतत्वों से सभी अनैतिक संबंध है। गत 20 दिसंबर  को वह महिला कुछ लोगों के साथ ल़ड़के के आवास पहुंची और लड़के की शादी अपनी लड़की से करने को कहने लगी। ऐसा न करने पर उसने हत्या करा देने की धमकी भी दी। इस घमकी के बाद से लड़के के परिवार वाले बहुत डर गये। क्योंकि उसकी ताकत से सभी परिचित थे।

इस नयी उल्झन से लड़के के परिजन घबरा गये और पुलिस सहित कई जगह मदद की गुहार की। कहीं से मदद न मिलने के कारण अंत में वे अदालत की शरण में गये। अदालत ने इस मामले में मुकमा लिखने के लिए थाना सदर को निर्देशित किया। जिस पर थाना सदर ने केस दर्ज किया। महिला पर कई धाराओं सहित पास्को एक्ट भी लगाया गया है। इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह यादव बताया कि केस दर्ज करके मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply