समूह की महिलाओं ने खोला मधुबेनिया में फूड प्वाइंट, विधायक श्यामधनी रही ने किया उद्घाटन

December 10, 2024 8:35 AM0 commentsViews: 198
Share news

चंद्रभान यादव


 

बर्डपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की दीनदयाल अंतोदय योजना की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित उजाला आजीविका स्वयं सहायता समूह बर्डपुर न. 7 परसपुर की महिलाओं द्बारा सोमवार को मधुबेनिया चौराहे पर चस्का फूड पॉइंट खोला गया है जिसका उद्घाटन सदर विधायक श्यामधनी राही ने किया।

 

उद्घाटन पश्चात विधायक राही ने कहा कि सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सरकार कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध है। अनोकों योजनाओं का प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि यह महिलाएं समूह की सदस्य है जो आत्मनिर्भर बनन के लिए मधुबेनिया में जलपान की दुकान संचालित करेंगी।

कार्यक्रम में निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नीतीश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य सबलू सहानी, अर्जुन चौधरी, ओमप्रकाश यादव पूर्व प्रधान बर्डपुर, समाज सेवी दिलीप यादव, प्रधान वजहुल कमर, चांद मेकरानी, अख्तर, प्रधान प्रतिनिधि संतोष चौधरी, रियाज, मनोज , आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply