सिपुर्दे खाक हुए मलिक बंधु, मशहूर अली ने दी श्रद्धांजलि

November 14, 2016 12:15 PM0 commentsViews: 590
Share news

अजीत सिंह

mashoor

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के मंडल  उपाध्यक्ष मशहूर अली ने गोल्हौरा पहुंच कर दो सगे भाइयों की मौत पर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके जनाजे में शिरकत भी की। दोनों भाइयों के जनाजे में भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की।

बताया जाता है कि उनके जनाजे की नमाज में री भीड़ जुटी। जनाजे में शिरकत करने वालों की आंखें नम थीं। पचास व तिरपन साल के सगे भाइयों के मरने से गोन्हौरा में मलिक परिवार बेहद सदमे में है। उनके घर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर कांग्रेस नेता मशहूर अली ने कहा कि संकट की इस घड़ी में अल्लाह परिजनों को सब्र दे।

ज्ञात हो कि कल सुबह शोहरतगढ़ टाउन के महथा हाल्ट स्टेशन के करीब इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई थी। भाईयों का नाम फिदा मलिक व अहमद मलिक है। दोनों पास के गोल्हौरा चौराहा के रहने वाले थे। पारिवारिक रूप से सम्पन्न दोनों भाईयों के मरने से गोल्हौरा गांव में मातम का माहौल है। घटना से गौल्हौरा क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Leave a Reply