बढ़नी क्षेत्र के महबूब रहनुमा युवाओं के प्रेरणा श्रोत महबूब खान नहीं रहे, पूरा इलाका शोकाकुल

May 12, 2021 2:18 PM0 commentsViews: 949
Share news

सगीर ए खाकसार

सिद्धार्थनगर।  उपनगर बढ़नी से सटे अकरहरा गांव के लोकप्रिय समाज सेवी और जनता के महबूब रहनुमा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य महबूब खान का निधन हो गया। वह  तकरीबन 60 वर्ष के थे। उनकी मौत इलाज के दौरान आज सुबह 6 से 7 बीच बीच लखनऊ में हुई है। वह बीमार चल रहे थे।  समझा जाता है कि मौजूदा पेंडमिक के दौर के वे भी शिकार हो गये। उनकी लाश उनके गांव अकरहरा लाई जा रही है। असर बाद नमाजे जनाजा होने की खबर है।  सामाजिक सरोकारों को लेकर स्व. खान की बहुत अच्छी छवि थी। उनकी मौत से अकरहरा गांव सहित उनगर बढ़नी तथा नेपाली टाउन कृष्णा नगर में भी शोक का माहौल है।  बहत सारे लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजति अपित किया है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व जागृति स्पोर्टिंग क्लब के कई बार अध्यक्ष रहे जनाब महबूब आलम खान साहब बहुत ही  साफगो और नेक दिल  इंसान थे। बहुत दिलदार व सहयोगी नेचर के थे। एक बार आल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट में पचास हज़ार रुपये कम पड़ गए।आयोजक परेशान थे कि खिलाड़ियों को कैसे पेमेंट किया जाए!खान साहब को जब पता चला तो उन्होंने एक झटके में बिना  कुछ सोंचे समझे जाती तौर पर पचास हज़ार रुपये फौरन निकाल कर दे दिया।  मैं ( सगीर ए खाकसार) उनके लिए अक्सर ये शेर पढ़ता था “अजब मिज़ाज है इन खानदानी लोगों का, तबाह हो कर भी दरियादिली नहीं जाती”!

खान साहब अपने स्पीच की शुरआत अक्सर इस शेर से करते थे कि “बदन में में जो भी लहू है तेरी अमानत है, जहां जहां हो ज़रूरत वसूल कर लेना”!ऐसे खुशमिज़ाज, सखी और दरिया दिल थे हम सबके खान साहब!और मेहबूब तो सभी के थे ही वो। खान साहब के निधन की खबर सुन कर बढ़नी, कृष्णानगर (नेपाल) में शोक का माहौल है। उनके गांव में तो मातम छाया हुआ है। वह समाजवादी पार्टी में भी कुछ दिन रहे मगर उन्हें बाद में राजनीति से वितृष्णा हो गई।

उनके निधन पर प्रदेश वालीबाल संघ के महासचिव मो इब्राहीम बाबा, सपा नेता और शोहरतगढ़ प्रभारी उग्रसेन सिंह, पत्रकार इरशाद अहमद, पत्रकार सलमान हिंदी, कमेंटेटर जुग्गीराम राही, पूर्व ब्लाक प्रमुख मस्सू भाई प्रर्व प्रमुख जाकिर खान, देवेंद्र पांडेय, अब्दुल मन्नान खां, अरुण प्रजापति, सोनू गुप्ता, यूथ हास्टल के अजय प्रताप गुप्ता, के. जी. जायसवाल, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के ओमकार गुप्ता, शाकिर अली, अकील अहमद मुन्नू, राजू शाही, करम हुसेन, निज़ाम अहमद, सागेर अहमद,  नेशनल वालीबालर शम्भू गुप्ता, शकील अहमद, जावेद आदि ने मृतात्मा के प्रति शोक व्यक्त किया है। उनके गांव के एक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उनकी जनाजे की नमाज आज बाद असर अदा होगी।

Leave a Reply