मुंबई कमाने गए 20 साल के प्रदीप की विमान से आई लाश, करंट से हुई मौत, गांव जवार गमगीन

April 9, 2022 7:34 PM0 commentsViews: 1061
Share news

अजीत सिंह


सिद्धार्थनगर। जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़हरा टोला पकड़िहावा के रहने वाले प्रदीप पासवान उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र गनेश पासवान की विमान से लाश लौटी। वह रोजगार के लिए मुंबई गया था जहाँ करेंट (बिजली) ने उसकी जान ले ली। गांव मे मौत की खबर आते ही क्षेत्र में दुःख का माहौल फैला हुआ है। बताया जाता है कि मृतक प्रदीप लड़कपना से ही मेहनत कश और सरल स्वभाव का था।

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदीप अभी कुछ ही दिन पहले रोजी रोटी के लिए अपने पिता के साथ मुंबई गया था। मुंबई मे वह अपने क्षेत्रीय लोगो के साथ टायल्स लगाने कम करता था। टायल्स लगाते समय दीवार में सरिया बढ़ा था जिसको इलेक्ट्रिक ग्लेंडर मशीन से काटते समय प्रदीप को करंट लग गया जिससे उसे झटका लगा और वह नीचे गिर गया उसके सर में गंभीर चोट लग गई। साथ में काम करने वाले लोगों ने अस्पताल पहुंचाया वहा पर डाक्टरों ने देखा तो बताया की इसकी मौत हो चुकी कि।

प्रदीप कि मौत की खबर सुनते ही परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट गया और दहाड़े मारकर रोने बिलखने लगे। धीरे धीरे मौत की खबर क्षेत्र में फैल गई और 20 वर्षीय युवक के मौत से लोग गमगीन हो गए। मृतक की लाश विमान द्वारा मुंबई से शुक्रवार गोरखपुर लाया गया और गोरखपुर से एंबुलेंस से मृतक के घर लाया गया। शनिवार को दोपहर क्षेत्र के बनहा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply