अकलियत की महिलाओं को अपनी खोल से बाहर निकलना होगा- जुबैदा

February 13, 2016 9:21 AM0 commentsViews: 207
Share news

नजीर मलिक

कार्यक्रम में सुश्री जुबैदा का स्वागत करतीं सुशीला मिश्र

कार्यक्रम में सुश्री जुबैदा का स्वागत करतीं सुशीला मिश्र

सिद्धार्थनगर। भारत में अल्पसंख्यक महिलाओं को अपनी तरक्की की राह खुद बनानी होगी। इसके लिए उन्हें कुरीतियों और रूढ़ियों की खोल से बाहर निकलना होगा। तरक्की के लिए उन्हें खुद आगे बढ़ना होगा।

यह बात राज्य महिला आयोग की सदस्य जुबैदा चौधरी ने कही। वह जिला मुख्यालय के करीब कोड़रा ग्रांट में महिला बालोत्थान द्धारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं। कार्यक्रम का आयेाजन महिलाओं के नेतृत्व व कौशल विकास के लिए आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं में शिक्षा की कमी है। उन्हें शिक्षित होने के जरूरत है। शिक्षित नारी ही अपने पैरों पर खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि स्वावलंबन के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी महिलाओं में कौशल व विकास को डेवलप करने के गुण बताये और विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।

इससे पूर्व संस्था के हेड सुशीला मिश्रा ने कायक्रम के उदृदेष्य पर ्रप्रकाष डाला और अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डी.पी. सिंह का भी योगदान रहा।

Leave a Reply