पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर सांसद पाल व गोविंद माधव ने किया सफाई

September 25, 2025 1:48 PM0 commentsViews: 121
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के सांसद जगदंबिका पाल और नगर पालिका सिद्धार्थनगर के चेयरमैन गोविंद माधव ने सेवा पखवाड़ा के तहत विकास भवन परिसर में साफ सफाई किया। इस अवसर पर सांसद पाल ने कहा सार्वजनिक स्थलो की साफ सफाई जरूरी है इसलिए हम लोग हर साल सेवा पखवाड़ा के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर रहे है और करते रहेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित विकास भवन के प्रांगण में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी द्वारा सफाई अभियान अयोजित किया गया था जिसकी अध्यक्ष मा. सांसद जी ने किया झाड़ू लगाकर स्वच्छता मिशन को सफल बनाया।

Leave a Reply