प्रियंका गांधी का महामंत्री बनाया जाना राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक़- नर्वदेश्वर शुक्ल
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे, दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री नर्वदेश्वर ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव व पूर्वांचल का प्रभारी बनाये जाने को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक बताया है। उन्होंने कहा है कांग्रेस को निश्चित रूप से फायदा होगा और कांग्रेस की लोग बड़ी तादाद में आकर्षित होंगे ।
कांग्रेस नेता नर्वदेश्वर शुक्ल ने कपिलवस्तु पोस्ट से बातचीत में कहा कि मैने स्व. इंदिरा जी से लेकर बाद कि सभी नेताओं के साथ काम किया है। मै अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूं कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी में स्व. इंदिरा गांधी जी की पूरी झलक मिलती है। प्रियंका जी में स्व. इंदिरा जी की दृढ़ता, स्व. राजीव गांधी जी की शालीनता और सोनियां जी की सौम्यता का मिश्रण मिलता है। उनमें एक जन नेता बनने के सारे गुण हैं।
श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रियंका गांधी को पूर्वांचल का प्रभारी बनाया गया है, इस कारण पूर्वांचल में तो कांग्रेस की ताकत तो बढ़ेगी ही, यूपी और पूरे भारत में इसका व्यापक असर बढ़ेगा। पार्टी की तरफ युवाओं की फौज आकर्षित होगी, जो किसी भी पार्टी को मजबूत करने का मुख्य आधार होता है। इसीलिए मेंरी नजर में यह कदम कांग्रेस राहुल गांधी के मास्टर स्ट्रोक से कम नहीं है।
सिद्धार्थनगर के कांग्रेसियों में जोश
प्रियंका के महासचिव बनाने की खबर के बाद से सिद्धार्थनगर के कांग्रेसी काफी जोश में हैं। लोग एक दूसरे का मुह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाइयां देने में लगे है। कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अनिल सिह सहित कांग्रेस नेता मशहूर अली, युवा कांग्रेस के प्रभारी अतहर अलीम, युवा नेता अनिल कुमार सिंह अन्नू, कैलाश पंछी आदि ने प्रियंका गांधी को बधाई दी है।