अलग अलग एक्सीडेंट में ससुराल जा रहे नेपाली युवक समेत दो की मौत, दोनों गांवों में शोक

May 16, 2021 12:47 PM0 commentsViews: 451
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर।  नेपाल से सेटे जिले के माहाना थाना क्षेत्र में हुई दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक नेपाली नागरिक समेत दो युवकों की मौत हो गई। दोनों क्रमशः 35 और 25 वर्ष के थे। इनमें से एक अपनी सुसुराल आ रहा था तथा दूसरा ससुराल से लौट रहा थ। पहली दुघर्टना इतनी भयानक थी कि नेपाली युवक के शव को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ा।  इस खबर से भरत नेपाल के दोनों गांव में शोक व्याप्त है।

बताया जाता है कि नेपाल के लुंबिनी जिले के अजमा गांव निवासी 35 वर्षीय श्रवण कुमार की सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र स्थित मजगवां गांव में ससुराल है। वह गत दिवस नेपाल से आकर रात में एक पिकअप पर डीजे लेकर ससुराल जा रहा था। अभी वह ककरहवा के पास पहुंचा ही था कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार तीन लोग कूदकर बच गए, लेकिन श्रवण उसी के नीचे दब गया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मोहाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से पिकअप को उठा कर शव को बाहर निकाला तथा  शिनाख्त के बाद ससुराल वालों को सूचना दी। साथ ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि हादसे की जानकारी रात में ही मिली थी। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य सूचना के मुताबिक मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर-ककरहवा मार्ग पर स्थित उजी गांव के पास शुक्रवार देर रात ससुराल से लौट रहे एक बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के बेलटीकर गांव के टोला हयातनगर निवासी राजू चौहान (25) पुत्र दिनेश कुमार शुक्रवार बीती शाम क्षेत्र के ही किसी गांव से अपने ससुराल गया था। रात 11 करीब बजे वह लौट रहा था। अभी वह बर्डपुर-ककरहवा मार्ग पर स्थित उजी गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

 

Leave a Reply