भारतीय जनता पार्टी की सरकारें झूठों की सरताज- लाल जी यादव

November 7, 2021 11:37 AM0 commentsViews: 342
Share news

 

9 नवम्बर को आयेंगे सपा प्रदेश उपाध्यक्ष फिदाहुसैन अंसारी

 

विपिन श्रीवास्तव

सिद्धार्थनगर।  इस सरकार ने जो अपने संकल्प पत्र में वादा किया था। उसे अभी तक पूरा नहीं कर पायी है। उलटे देश के चंद पूंजीपतियों को रेल, हवाई जहाज, भारतीय जीवन बीमा, एयरपोर्ट, कोयला खदानों के साथ ही बंदरगाहों को बेंच दिया है। जिसके कारण सभी आवश्यक वस्तुओं के समानों के दामों में भारी इजाफा हो गया है। किसानों की आय अभी तक दूनी नहीं हुई। 15 लाख रुपये भी जनता के खाते में अभी तक नहीं आया। हकीकत में यह झूठों की सरकार है।

यह बांते समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहीं। वह शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला इकाई की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर एवं बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथों पर जाकर रविवार 7 नवंबर,  13 नवंबर शनिवार, 21 नवंबर रविवार व 27 नवंबर शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान है। जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उसे फार्म 6 भरकर जोड़वाने का काम करें। यादव ने कहा कि 9 नवंबर को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर फीदा हुसेन अंसारी जी बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक करेंगे। उक्त कार्यक्रम में सभी जिला, विधान सभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बूथ एवं सेक्टर प्रभारी भाग लें।

बैठक का संचालन जिला महासचिव कमरुजमा खान ने किया। पूर्व विधायक विजय पासवान, पूर्व प्रमुख उग्रसेन सिंह, मो. जमील सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, अयोध्या साहू, नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी राइनी, पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राइनी, नागेंद्र नाथ चौबे, प्रदीप पत्थर कट्ट, सुरेश यादव, परशुराम यादव, रामू यादव, अनीता द्विवेदी, सुभांगी भारत, शालिनी त्रिपाठी, विजय यादव, राम सेवक लोधी, जोखन चौधरी, हरिनारायण यादव, कृष्ण कुमार चौधरी, अमित निषाद, तोता राम वर्मा, दिलीप पाठक, धीरु यादव, एसके मेंहदी, अंबिकेश श्रीवास्तव, जय प्रताप यादव, जावेद खान, विष्णु उमर, घनश्याम जायसवाल, अनिल कन्नौजिया, कलाम सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, राकेश दूबे, राजेश पासवान, इब्राहिम बाबा, देवेंद्र नाथ शुक्ल, अनिल यादव, विजय अग्रहरि व जवाहिर यादव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधायक मुहम्मद सईद भ्रमर, सपा नेता अजय यादव के चाचा एवं लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव अजय चौरसिया के छोटे भाई के मृत्यु की समाचार मिलने पर आहत मन से जिला इकाई के तत्वावधान में दो मिनट का मौन सभा रखकर मृत्यु आत्माओं के शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

 

 

Leave a Reply