सपा की जनसभा के दौरान कई दर्जन लोग हुए समाजवादी पार्टी में शमिल

August 3, 2021 11:12 AM0 commentsViews: 35
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी द्धारा भाजा सरकार के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए चलाये जा रहे पोल खोलो अभियान के तहत स्थानीय कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र  के पिपरा बर्डपुर 12 में आयोजित जनसभा में भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई। इस अबसर पर विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यर्ताओं व समर्थकों ने सपा  की सदस्यता भी ग्रहण किया।

सभा में पूर्व विधायक विजय पासवान ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है भाजपा सरकार अपने झूठे तथा लुभावने नारे के साथ जनता को छलने का काम कर रही है। इसे एक विफल सरकार की संज्ञा देते हुए उन्हांने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां कभी भी देश के गरीबों और किसानों के हित में नहीं रही।  यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है इससे गरीबों और किसानों से कुछ भी लेना देना नहीं है।

पूर्व विधायक ने कहा कि  भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल रसोई गैस खाद बीज तथा खाद्य सामग्री के भाव आसमान छू रहे हैं, आम आदमी महंगाई की मार से कराह रहा है।  देश की धरोहर सरकारी संस्थाओं को निजीकरण की आड़ में पूंजीपतियों के हाथों बेच दिया गया । पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस सरकार में युवाओं बेरोजगारों गरीबों और किसानों के लिए कोई योजना नहीं है जनता से झूठ बोलकर सिर्फ गुमराह करने का काम दिया जा रहा है।

इससे पूर्व पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वात किया गया तथा वक्ताओं ने उन्हें इतिहास बदलने वालां में अग्रणी बताया। विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जोखन चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पूर्व प्रधान शिव पूजन, तेज बहादुर चौधरी, विजय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रमजान अली, राम प्रकाश चौधरी, कलाम खान, विद्यासागर साहनी, मोहम्मद आमिर, जुबेर अहमद, अशोक चौधरी, लाल खान, आर एस वर्मा, सोनू पासवान, सुनील पासी आदि की भागीदारी रही।

l

 

Leave a Reply