स्नातक संघ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने संतोष, शेषमणि मंडल अध्यक्ष

May 2, 2022 7:29 PM0 commentsViews: 185
Share news

अजीत सिंह

जिला मुख्यालय पर नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और बस्ती मंडल के अध्यक्ष शेषमणि प्रजापति का माल्यार्पण कर स्वागत करते क्षेत्रीय प्रभारी अरुण कुमार प्रजापति

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ उत्तर प्रदेश गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने जनपद निवासी जिला ओलंपिक संघ एवं सिद्धार्थ प्रेस क्लब के अध्यक्ष, रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है। जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन हिमांशु गोयल ने युवा अधिवक्ता शेषमणि प्रजापति को बस्ती मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

सोमवार को स्नातक संघ के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी अरुण कुमार प्रजापति ने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रतीक संगठन से जुड़े साहित्य, पटका, वाहन स्टीकर प्रदान किया गया।

अंत में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि नए दायित्व को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रत्येक स्नातक तक पहुंचाते हुए उनके हित और सम्मान को लेकर हर स्तर पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

मंडल अध्यक्ष शेषमणि प्रजापति ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ संगठन ने दायित्व सौँपा है उसके निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। इस मौके पर अंब्रीश यादव, उमेश पांडेय, रवि कुमार, नरेंद्र यादव, राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply