अलग अलग गांव में डूबने से युवक और बच्ची की दर्दनाक मौत, लड़के को चाह कर नहीं बचा पाये उसके दोस्त

August 5, 2017 7:09 PM0 commentsViews: 511
Share news

अनीस खान

बाबू लाल के डूबने की खबर पर जमुआर नदी के किनारे जुुटे ग्रामीण

सिद्धार्थनगर।  जिले के अलग अलग इलाके में आज एक बच्ची व एक नौजवान की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची चिल्हिया थाने के पंडितपुर गांव की  बताई जाती है, जबकि युवक जिला मुख्यालय के करीब महापाली दक्षिण का है। दोनों के शवों की पुलिस की मौजूदगी में तलाश जारी है। हालांकि लड़के को बचाने की उसके दोस्तों ने कोशिश की, मगर वह बचाने में नाकामयाब रहे।

बताया जाता है कि शनिवार (आज) सुबह 11 बजे  जिला मुख्यालय के करीब महापाली दक्षिण के आधा दर्जन युवक  सोनपुर और गजरहवा के बीच बहने वाली जमुआर नदी में नहाने गये थे। जमुआर एक पहाडी नाला है। वह बरसात में  उफान पर रहता है।  उसका बहाव बहुत तेज होता है। बताते हैं कि  कि नहाने के दौरान बाबू लाल नाम का युवक तेज धार में चला गया।

साथ् में नहा रहे दोस्तों के मुताबिक २५ साल के बाबू लाल पुत्र गया अचानक डूबने लगा। उसने पुकार भी लगाई। लेकिन तेज धारा में वह इतनी तेजी से बहा कि हम लोग चाह कर भी उसे बचा नहीं पाये। हम लोग आगे बढ़े तो, मगर तेज धारा ने हमें बाबूलाल के पास तक नहीं पहूंचने दिया। बाद में युवकों की चाख पुकार सुन कर ग्रामीण वहीं पहुंचे। तब तक लाश बह कर गायब हो चुकी थी। इस घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर थी। गोताखोर उसकी लाश तलाशने में लगे थे। लेकिन लाश का पता नहीं चल पा रहा था। एक अन्य समाचार के मुताबिक  जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव की एक  १२ साल लड़की जमुआर नाले में डूब गई। उसके भी शव की तलाश जारी है। घटना का पूरा विवरण नहीं मिल सका है। फिलहाल दोनों लाशों की तलाश जारी है।

 

 

Leave a Reply