विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकारिणी का गठन, अमन जायसवल नगर अध्यक्ष

August 14, 2022 1:47 PM0 commentsViews: 230
Share news
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। रविवार को नगर स्थित हनुमानगढ़ी पर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग आयोजित हुई जिसमें जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने संघ के नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सर्व सम्मति से अमन जयसवाल को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया और तत्काल अपने कार्यकारिणी का विस्तार कर अध्यक्ष से अनुमोदन कराने की अपेक्षा की गई।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सर्व प्रथम विश्व हिंदू महासंघ के नव नियुक्त नगरध्यक्ष अमन जयसवाल को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर दायित्व है। जिस प्रकार से हिंदू समाज आपसी सामंजस्य की कमी से जूझ रहा है उसे दूर करने की तत्काल आवश्यकता है। बेटा बेटी के संबंधों को करने के लिए जाति जरूरी है लेकिन उसके बाद हम सब हिंदू है।
मीटिंग में आकाश कुमार, अभिषेक गुप्ता, राजा मिश्रा, विशाल यादव, सुजीत जयसवाल, शिवम शर्मा, अजय कुमार, दयाशंकर जयसवाल, एडवोकेट अविनाश पांडे,  रिंकू सिंह  बृजेश वरुण  अखिलेश कुमार  विक्की सिंह  सत्य प्रकाश श्रीवास्तव  एडवोकेट बलराम यादव, शिव कुमार कसौधन, अभिषेक पाठक, सुनील त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार आदि की उपस्थिति रही।

Leave a Reply