विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण

June 5, 2022 5:20 PM0 commentsViews: 304
Share news

सीडीओ की अगुवाई में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण हुआ

रोटरी क्लब ने पौधरोपण के लिए केंद्रीय विद्यालय को गोद लिया

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोटरी क्लब के तत्वावधान में शहर स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अगुवाई में विभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित किए गए। रोटरी क्लब ने केंद्रीय विद्यालय को पौधरोपण के लिए आने वाले समय में वृहद पौधरोपण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ गोद लिया।

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी कार्यक्रम के नोडल प्रभारी अमित त्रिपाठी की देखरेख में केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की अगुवाई में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। सीडीओ ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक क्षेत्र के गांव, कस्बों और बड़े शहरों के बीच धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर देखने को मिलते हैं।

 

वैश्विक महामारी के इस दौर में ऑक्सीजन की कमी के लिए लोगों को काफी मात्रा में मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसलिए अभी भी वक्त है प्रत्येक मानव को एक दूसरे को जागृत कर प्रेरित करना होगा कि अधिक से अधिक पर्यावरण के प्रति जागरूक होना अनिवार्य है।

 

रोटरी क्लब के सचिव डॉ. अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से युक्त वातावरण में सकारात्मक बदलावों को लाने के लिए देश के नागरिक के रुप में किसी भी देश के युवा सबसे बड़ी उम्मीद है। प्रत्येक नागरिक को कम से एक पेड़ अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए।

 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय को गोद लेकर आने वाले समय में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पूरे परिसर को पौधों से आच्छादित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य एके राय, वरिष्ठ सहायक एसपी सिन्हा, रोटेरियन कैलाश मणि त्रिपाठी, राम करन गुप्ता, सुजीत जायसवाल, डॉ. फरीद अहमद सल्फी, अरुण त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply