सिद्धार्थनगर में मिला ओमिक्रान का पहला केस, यूके से आया

December 29, 2021 9:22 AM0 commentsViews: 1194
Share news

अजीत सिंह

सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को कोरोनावायरस ओमिक्रान वैरीएंट का पहला के सामने आया है। विदेश से लौटने वाला जिले के उसका थाना क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव  पाया गया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने युवक की रिपोर्ट को ओमीक्रांन पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

सीएमओ ने बताया कि उसका थाना क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक यूके में रहता है। रविवार की शाम वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो एंटीजन और rt-pcr टेस्ट हुआ था। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया था। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग से सीएमओ को मेल के जरिए जानकारी दी गई कि युवक की जिनोम सीक्वेंसिंग के बाद उसकी रिपोर्ट ओमीक्रांन पॉजिटिव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा युवक के घर सूचना देकर उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।

Leave a Reply