ज्वेलर्स सुनील की हत्या के पीछे लूट ही नहीं, प्यार में लुट जाने की कहानी भी मुमकिन

April 8, 2025 1:07 PM0 commentsViews: 1095
Share news

22 वषीय सोना कारोबारी सुनील की हत्या के पीछे छुपा हो सकता है कोई

गहरा राज, 25 अप्रैल को होने वाली थी शादी, ऐसे में क्या हुआ होगा?

नजीर मलिक

सिुनील वर्मा, जिसे मारने के बाद लाश जला दी गई

सिद्धार्थनगर। सदर थाने के बरगदवा गांव के पास सराफा व्यवसायी 22 वर्षीय सुनील वर्मा की सनसनीखेज़ हत्या केवल सोना हथियाने के लिए नही हुई, बल्कि इस घटना के पीछे किसी बड़ी साज़िश की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, मगर मामला इतना सीधा नहीं है, जितना समझ जा रहा है।

सुनील वर्मा शनिवार को पड़ोस के गांव गौहनिया निवासी बर्तन व्यवसायी हबीबुल्लाह के घर आर्डर मिलने पर शाम को सोने का हार लेकर गया था, तभी से वह गायब था। रविवार की सुबह गांव के पास उसकी लाश बोर में बंद अधजली अवश्था में मिली। तब मृतक सुनील के भाई बलराम ने शक के आधार पर हबीबुल्लाह और उसके एक साथी पर  हत्या का केस दर्ज कर दिया। लेमिन जानकर कहते हैं कि एक व्यापारी सोने के हार के लिए साथी व्यापारी का कत्ल करने के पहले सौ बार सोंचेगा।  यही नही हत्या कर लैश को पेट्रोल से जी प्रकार जलाया गया, वह हिनियस क्राइम है। ऐसा कत्ल किसी पेशेवर और शातिर अपराधी द्वारा किया जाना ही सम्भव है।

सूत्रों की माने तो जांच में जुटी पुलिस भी मान रही है कि मामला वो नहीं है, जो समझा जा रहा है। यही नहीं हत्या का तरीका बता रहा है कि मारने वाला किसी बात को लेकर आक्रोशित था। जिससे कारण एक साजिश के तहत इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। एक तथ्य ये भी है कि मृतक सुनील की 25 अप्रैल को शादी होने वाली थी। ऐसे में कुछ लोगों का ये भी मानना है कि मामला प्रेम सम्बन्ध टूटने पर बदले का प्रतिफल भी हो सकता है। जिस े्रुरता से उसकी लाश को जलाई गई, उससे यह आशक बनती भी है। सुनील अभी 22 साल का ही है ऐसे में इस प्रकार का मामला अस्वाभाविक भी नहीं है। फिलहाल पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, सुनील के लोगों से संबंध और पूर्व में विवादों की भी जांच कर रही है।

बता दें कि मोहाना थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी सुनील वर्मा छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े भाई बलिराम ने बताया कि सुनील की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। अचानक सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। लागों का मानना हैं कि शायद यह कत्ल प्रेम के प्रतिशोघ में किया गया हो। फिलहाल सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

अपर पुलिस अघीक्षक सिद्धार्थ ने कहा

इस प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ का कहना है कि अधजली लाश मिलने की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव की पहचान हाे गई है। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। लूट के साथ अन्य एंगिल पर भी जांच कराई जा रही है। मामले का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply