स्वर्ण व्यवसाई की गोली मारकर हत्या करने वाले 5 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, एसपी ने दिए 25 हजार इनाम

April 13, 2025 7:04 PM0 commentsViews: 677
Share news

अजीत सिंह 

 

सिद्धार्थनगर। जनपदीय एसओजी/सर्विलांस थाना गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गोल्हौरा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हुई लुट/हत्या में शामिल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लुटे गए चांदी के आभूषण व अन्य समान बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पिस्टल, कट्टा, कारतूस/खोखा व दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार नकद पुरस्कार दिया।

दिनांक 11. 04. 2025 की रात को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यापारी प्रभंजन कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसके सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर मु. अ. सं. 36/2025 अंतर्गत धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना स्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (थाना गोल्हौरा पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम) का गठन किया गया था।

12/13-04-2025 की रात्रि में नीबियहवा कोल्हुई मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग में जरिए मुखबिर सूचना पर कि गोल्हौरा में स्वर्ण व्यवसायी की लूट/हत्या से सम्बन्धित कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोल्हुई बुजुर्ग के रास्ते आ रहे हैं। इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार 03 व्यक्ति तेज गति से आते हुए दिखाई दिए जिन्हें रोका गया तो वह मोटर साइकिल घुमाकर भागना चाहे जिसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।

मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर उन तीनों अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, जो थानाध्यक्ष गोल्हौरा द्वारा पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगा और वह बाल बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा भी फायर किया गया जिसमें 03 व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ें मौके पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। घायल व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम संतोष गौड़, दुसरे ने रोहन चौहान व तीसरे ने अपना नाम किशन उर्फ कृष्णा बताया। घायलों को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु पीएससी बांसी ले जाया गया।

घटना के सम्बन्ध में थाना गोल्हौरा पर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने में मु0अ0सं0 37/2025 व धारा 3(5), 109(1), BNS व 3/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । इन अभियुक्तों से पुछ ताछ व साक्ष्य संकलन से घटना में सम्मिलित दो अन्य अभियुक्त राजू शर्मा (रेकी करना), कन्हैया श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी चांदी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

01. सतीश गौड़ पुत्र शिवदीन गौड़ निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर। 02. रोहन चौहान पुत्र छोटे लाल चौहाना निवासी अजगरा थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर। 03. कृष्णा उर्फ किशन पुत्र निबर निवासी जिम्हरिया थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर। 04. राजू शर्मा पुत्र तारकेश्वर शर्मा निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर। 05. कन्हैया श्रीवास्तव पुत्र आशीष श्रीवास्तव निवासी ग्राम व थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर।

Leave a Reply