कुर्बानी के साथ त्याग व बलिदान का पर्व ईदुल अजहा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

June 8, 2025 1:08 PM0 commentsViews: 82
Share news

नजीर मलिक

शहर की ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग

सिद्धार्थनगर। इ्रदुलअजहा का पर्व जिले में हषोल्लास के साथ मनाया गया।इस मौके पर सुबह मुस्लिम समाज ने ईदगाहों में नमाज अदा कर इंसाानियत के हक में दुआए खैर मांगी, उसके बाद अपने अपने घरों में कर्बानी की रस्म अदा की। ईदुलअजहा यानी बकरीद के मौके पर देर रात तक दावतों का सिलसिला भी चला। इसके अलावा बार्डर से सटे नेपाल के कृष्णानगर, तौलिहवा, चाकरचौड़ा, भैंसकुंडा आदि इलाकों में भी बकरीद को हर्ष के साथ्र मनाया गया।

शनिवार को नगर के बेलसड़ ईदगाह, आजाद नगर, बदर मस्जिद, पुरानी नौगढ़ की जामा मस्जिद, खजुरिया आदि मस्जिद और ईदगाह में नमाज अदा की गई। नौगढ़ तहसील क्षेत्र में ईद सकुशल तरीके से मनाई गई। नमाज सुबह सात बजे से साढ़ सात बजे के बीच तय समय क अनुसार हुई।  इस मौके पर सभी इबादत ज्ञथलों पर सुुरक्षा की व्यवस्था कड़ी रही।  इस माक्े पर जिलाधिकारी गणपतिराजा आर और एसपी अभिषेक महाजन पूरे जिले का जायजा लेते रहे। जिले के इटवा, डुमरियागंज, बढनी व शोहरगढ़ में ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न हई।

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, अल्लाह के प्रति त्याग, बलिदान व समर्पण का पर्व ईद-उल-अजहा पूरे क्षेत्र में अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शनिवार सुबह इस्लाम धर्म के मानने वाले लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर विश्व शांति के लिए दुआ मांगी।

ईदगाह पर नमाज अदा होने तक एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ प्रवीन प्रकाश, कोतवाल संतोष कुमार तिवारी डटे रहे। नगर के साथ साथ बेलौहा बाजार , पचमोहनी, देवरी, हरैया, भिटिया, डिड़ई, करही, पथरा सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी परंपरागत तरीके से बकरीद मनाया गया।

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, नगर पंचायत स्थित जामा मस्जिद व ईदगाह पर परंपरागत तरीके बकरीद की विशेष नमाज अदा की गई। अकीदतमदों ने मुल्क की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी।

शोहरतगढ़ ईदगाह पर इमाम कारी रजीउल्लाह ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदतमंदों को अदा कराई। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान उर्फ शाहरुख खां, डॉ. वकार मोईज खान, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी पुलिस व पीएसी के जवानों संग जामा मस्जिद व नगर के चौराहों पर भ्रमण करते रहे।

 

Leave a Reply