ओल्ड इज गोल्डः माता प्रसाद पांडेय का सत्ता पक्ष के पास जिले में कोई जवाब नहीं
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील के ग्राम जनिकौरा में 27 लाख के गबन के आरोप में ग्राम प्रधान व चार सचिव समेत नौ लोगों पर मुकदमा हो गया है। यह कमाल इटवा के विधायक और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने किया है। जिनके 50 सालों के राजनीतिक अनुभव ने भाजपा के धरंधरों को धूल चटा दिया। उनका दावा है कि पूरे विकास कार्यों की जांच होने दीजिए, एक करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश होगा। अभी तो केवल दो दर्जन मामलों की ही जांच हुई है।
जनिकौरा ग्राम पंचाायत में पकडे गये 27 लाख के गबन का मामला कोई साधारण मामला नहीं है। बल्कि इसके पीछे सत्ताधारी दल के एक बड़े नेता के राजनीतिक वर्चस्व की इच्छा भी है। जिन साथ पाकर जनिकौरा के प्रधान में अहं का भाव जाग गया था। स्वयं माता प्रसाद पांडे के अनुसार गांव वालों की जरूरत महसूस कर उन्होंने प्रधान को समझाया कि वह गांव में पुलिया बनवा दे, मगर ग्राम प्रधान ने अनसुना कर दिया।इसके बाद उन्होंने ब्लाक निधि से वहां पुलिया पास कराया। मगर ठेकेदार जब निर्माण के लिए खुदाई कराता, ग्रम प्रधान उसे रात में पटवा देता।
खैर गांव में विवाद बढ़ा,नेता विरोध दल जब भी जांच का अदेश कराते सत्ताधारी दल के दबाव में मामला दबा दिया जाता। इस बारे में माता प्रसाद बताते हैं कि जब वे समझा गये की सारा मामला सत्ताधारी दल के प्रभावशाली नेता के दबाव में हल नहीं हो पा रहा है तो शासन में पहुंचे। आधा दर्ज बार विधायक और विधनसभा अघ्यक्ष से ेलकर नेता विरोधी दल जैसे अनेक पदो पर रहने के कारण शासन के सचिव आदि उनका सम्मान करते हैं। इसी का लाभ लेकर पांडेय ने सचिव से जांच के लिए गोंडा और बलरामपुर जिले के दो अधिकारियों को नाामित करा लिया। इसके बाद जांच हुई तो 26 हजार 5 सौ से अधिक का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया।
इस मामले में विधायक माता प्रसाद पांडे का कहना है कि ग्राम पंचायत जनिकौरा भ्रष्टाचार के मामले में ग्राम प्रधान और चार सचिवों की कारनामें शामिल हैं। अगर इन की गहराई से जांच होगी तो कम से कम एक करोड़ का भ्रष्टाचार सामने आयेगा। इस बारें में सूत्रों का कहना है कि ग्राम प्रधान व सचिवों को इटवा के एक प्रभावशाली नेता का संरक्षण मिला हुआ है। इस कारण वह जहां तैनात होते हैं, ग्राम प्रधान से मिल कर भष्टाचार का खुला खेल खेलने से बाज नहीं आते।
फिलहाल अब मामला पुलिस के पास भी है। पुलिस की जांच में आरोपियों की लिस्ट और लंबी हो सकती है। क्योंकि, गलत बिल आदि मदों में जिनके खाते में भुगतान दिखाया गया है, जांच की आंच उन्हें भी प्रभावित करेगी। फिलहाल केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने कागजात टटोलने का कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि इटवा क्षेत्र के जनिकौरा ग्राम पंचायत में मनरेगा व ग्राम निधि के कुल 36 कार्यों में अनियमितता की शिकायत विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शासन से की थी। उसके बाद शासन ने संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन राकेश पांडेय, जिला विकास अधिकारी बलरामपुर कमलेश कुमार सोनी व प्रभारी सहायक अभियंता डीआरडीए बलरामपुर के साथ तीन सदस्यीय टीम गठित से जांच कराई। इसके बाद जांच हुइ्र और गबन का मामला साबित हुआ और सत्ता पक्ष के उक्त न्रभावशाली नेता ताकते ही रह गये।
जांच टीम ने ग्राम पंचायत जनिकौरा गांव में मनरेगा से कराए गए 16 कार्यों व ग्राम निधि के बीस कार्यों का स्थलीय व अभिलेख की जांच की। ग्राम पंचायत में मनरेगा से कराए गए नाली निर्माण, धोबी तालाब की खोदाई व सफाई, तालाब खोदाई, इंटरलाकिंग, सीसी रोड, खड़ंजा, मिट्टी के कार्य, मिनी सचिवालय में बाउंड्रीवाल, गेट निर्माण, नाली मरम्मत आदि कार्यों पर कुल 26 लाख 99 हजार रुपये के घपले की रिपोर्ट जांच टीम ने सौंपी थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एडीओ पंचायत इटवा बृजेश गुप्ता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने शुक्रवार को चार सचिवों सहित नौ लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत इटवा बृजेश गुप्ता की तहरीर पर ग्राम प्रधान के साथ कुल नौ लोगों के खिलाफ सरकारी धन के गबन के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।





