मोदी जी की नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर मजबूत स्तंभ बनाया है- अजय सिंह

June 11, 2025 8:20 PM0 commentsViews: 75
Share news

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के निमित्त जिला मुख्यालय पर एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के नेतृत्व में सशक्त और सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। जहां आतंकवादियों के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्यवाही की गई है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सामाजिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा कर भारत ने अपनी सुरक्षा को अटूट बनाया है। मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। यही सशक्त भारत सुरक्षित भारत का सच है। यहां विकास और सुरक्षा एक साथ मौजूद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा पिछले 11 वर्ष में जहां नारी शक्ति विकास की परिधि से निकलकर केंद्र में आई है मध्यम वर्ग को रोजमर्रा की जिंदगी में सम्मान मिला है और साहसिक सुधारो ने व्यापार को नई उड़ान दी है वही डिजिटल इंडिया ने भारत की नींव को मजबूत किया है। विकसित भारत सिर्फ एक योजना नहीं एक सपना है। यह वह सपना है जिसका मतलब केवल आर्थिक विकास नहीं बल्कि देश के हर नागरिक के सपने और उम्मीदों का प्रतिबिंब है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देश के सामने रखा, एक ऐसा भारत जो आजादी के 100 साल पूरे होने पर दुनिया की अग्रणी पंक्ति में होगा हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हो चाहे कृषि उद्योग व्यापार या तकनीकी युवा शक्ति को नवाचार शिक्षा और कौशल विकास के लिए पूरे अवसर और संसाधन मिले।

जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताया, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अभियान संयोजक दीपक मौर्य, जिला महामंत्री विपिन सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष पि. मो. शिवनाथ चौधरी, राजेंद्र पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, सच्चिदानंद चौबे, फूलचंद जयसवाल, मंगल चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply