प्रभुनाथ से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, तीन बुरी तरह घायल
पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में 7 श्रद्धालुओं की जान गई
5 घायल होकर अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्षरत
नजीर मलिक
सिद्धार्थनगर। बाबाधाम की यात्रा पर गये चार श्रद्धालुओं की चिता की राख ठंडी भी नहीं हुई थी की इसी रात करीब दस बजे प्रभुनाथ धाम की यात्रा पर गये दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य घायल हैं। मृतक 28 वर्षीय रामू व 75 साल के राजाराम तहसील मुख्यालय बांसी के निवासी हैं। तीनों घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कालेज में चल रहा है। पिछले 24 घांटों में 3 ताबडतोड सड़क हादसों में 7 श्रद्धालुओं की मौत से जिले में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त विवरण के अनुसार नेपाल के प्रभुनाथ् धाम के श्रद्धालुओं के जत्था सोमवार की शाम बार्डर पार कर भारतीय उपनगर बढनी पहुचां। वहां से लगभाग साढे सात बजे रात में बांसी जने के लिए सभी ने रिक्शा बुक किया। बताते हैं कि रात लगभग 10 बजे के आस पास वे सब जोगिया कोतवाली के पिपरा पांडेय गांव के सामने पहुंचे ही थे कि टेम्पो चालक का नियंत्रण टैंपों से बिगड़ गया और वह पलट गया। इस दौरान सभी टैम्पो सवार दूर तक अैम्पो के साथ धिसटते रहे।
इस हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकाल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां रामू और राजाराम निवासी राप्ती नगर कस्बा व कोतवाली बांसी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा घायलों की पहचान अनिल (20) पुत्र रामबृक्ष व अम्बिका प्रसाद पुत्र रग्घू जगदेई निवासी मंगल बाजार, अम्बिका प्रसाद पुत्र रग्घू जगदेई निवासी मंगल बाजार बांसी, के अलावा पुष्पा पटवा (21) पत्नी अनिल कुमार थाना शोहरतगढ़ के रूप में हुई।
बताते चलें कि पिछले 24 घंटों में अलग अलग हादसों में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है तथा पांच गंभीर रूप से जख्मी होकर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उघर दो श्रद्धालुओं की मौत के कारण उपनगर बांसी का माहौल शोकपूर्ण हो गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में तीन अलग अलग हादसों में 7 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है ताजा घटना में भी मृतकों के घर शोक संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।





