बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी में सिद्धार्थनगर के आठ नेताओं को मिली जगह, बधाइयों का ताँता

October 26, 2026 10:47 PM0 commentsViews: 184
Share news

 

सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व मंत्री जय प्रताप सिंह और डा. सतीश चंद्र द्विवेदी समेत आठ नेता बने सदस्य, संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद

 

अजीत सिंह 

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में सिद्धार्थनगर जिले के आठ नेताओं को जगह मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित कार्यकारिणी में जिले के नेताओं को शामिल किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसे जिले में संगठन की मजबूत भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नव गठित कार्यकारिणी व सिद्धार्थनगर के नामित सभी सदस्यों को सदर विधायक श्यामधनी राही व जिला महामंत्री फतेबहादुर सिंह ने बधाई दी है।

प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने वालों में सिद्धार्थनगर के सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी और अशोक त्रिपाठी शामिल हैं।
जिले के इन सभी वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं की प्रदेश कार्यकारिणी में मौजूदगी से जिले के कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व के बीच समन्वय बढ़ेगा।

राजनीतिक दृष्टि से सिद्धार्थनगर पूर्वांचल में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण जिला माना जाता है। ऐसे में जिले के नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व मिलने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलने की संभावना है। पार्टी को उम्मीद है कि इन नेताओं का अनुभव आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने में उपयोगी साबित होगा।

नव गठित प्रदेश कमेटी को भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान, सिद्धार्थनगर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, रिंकू पाल, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, धनंजय सहाय, मनोज सिंह, उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, अर्चिस्मान मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, विजय पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, सतीश रस्तोगी, डब्बू साहू, मुरारी सिंह, संतोष कसौधन सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पटाके फोड़े और मिठाईयां खिलाकर बधाइयां प्रेसित किया।

Leave a Reply