अशोक कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष, रामकरन उपाध्यक्ष व शिवाकान्त मंत्री बने

November 16, 2016 4:54 PM0 commentsViews: 171
Share news

आकाश कुमार

123145
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर का नया अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी को बनाया गया है। वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। इसके अलावा तीन अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया है।
संगठन के विज्ञप्ति के मुताबिक राकसंप की जिला कमेटी का पुर्नगठन किया गया है। जिसमें अशोक त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाने के अलावा राजस्व विभाग के रामकरन गुप्ता को वरिष्ठ  उपाध्यक्ष, शिवाकान्त पाण्डेय को जिला मंत्री व वाई.के. द्विवेदी को संप्रेक्षक बनाया गया है।
पुर्नगठित संगठन के जिला मंत्री शिवाकान्त पाण्डेय के अनुसार परिषद के अन्य पदाधिकारियों व शाखाआंे पर शीघ्र गठन करके अनुमोदन प्राप्त कर लिया जायेगा। इसके अलावा कोई अपने को पदाधिकारी कहेगा तो वह फर्जी माना जायेगा।

Leave a Reply