पति की मदद से पुत्री ने पिता की हत्या की, वजह जान कर चौंक पड़ेंगे
अजीत सिंह
सिद्धार्थनगर। धन संपत्ति की लालच व्यक्ति को किस प्रकार अंधा कर देती है, इसकी एक मिसाल जिले के खेसरहा क्षेत्र में देखने को मिली, जहां खेसरहा पुलिस व सर्विलांस सेल ने गेंगटा गांव में हुए एक वृद्ध की हत्या उज़की पुत्री एवं दामाद द्वारा ही कर दी गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जूता व पत्थर भी बरामद किया गया है।
हत्या के खुलासे में बड़ी जानकारी मिली है कि गत 19/20 सितंबर की रात खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव के पास खेत में 60 साल के शिवपूजन लोधी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। कातिलों ने भारी पत्थर से सर और सीने को कुचल कर नृशंसता पूर्वक शिव पूजन को मारा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाया और 23 सितंबर को आरोपित मनोज व उसकी पत्नी कविता को गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि 23 वर्षीया कविता मृतक शिवपूजन की बेटी है जबकि मनोज उसका दामाद है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि मृतक अपनी संपत्ति उन्हें न देकर दूसरी महिला से विवाह करने की योजना बना रहा था और संपत्ति बेचने की तैयारी कर रहा था। इसी नाराजगी में दोनों ने मिलकर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी ताकि संपत्ति पर कब्जा पा सकें। इसकी स्वीकारोक्ति करते हुए अभियुक्त कविता और मनोज ने बताया कि पिता की संपत्ति पर कोई और कब्ज़ा न कर ले इसी लिया उन्होंने हत्या को अंजाम दिया।





